Dainik Haryana News

Switzerland of Haryana : हरियाणा का स्विट्जरलैंड कही जाती है ये जगह, आप भी देख सकते हैं यहां का नजारा

 
Switzerland of Haryana : हरियाणा का स्विट्जरलैंड कही जाती है ये जगह, आप भी देख सकते हैं यहां का नजारा
Haryana News : जब भी हम कहीं पर भी जाते हैं तो हमें 9 से 10 घंटों का समय लग जाता है। वहीं अगर थोड़ी पास में जाते हैं तो कम से कम पाचं घंटों का सफर करना पड़ता है लेकिन आज हम हरियाणा के हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके लिए आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा। हम बात कर रहे हैं मोरनी हिल्स की जहां पर लोगों को जाना बेहद ही पसंद है। Dainik Haryana News : #Morni Hills (नई दिल्ली) : गर्मी में लोग घूमने के लिए बहुत सी जगहों पर जाते हैं। हरियाणा के लोग शिमला, मनाली, कश्मिर और भी बहुत सारी ऐसी जगह हैं जहां पर अपनी छुट्टियों को काटने के लिए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको अपने प्रदेश से बाहर जाने की जरूत नहीं है क्योंकि हमारे हरियाणा में भी एक ऐसी जगह है जिसे हरियाणा का स्विट्जरलैंड कहा जाता है। लाखों की संख्या में लोग वहां पर घूमने के लिए जाते हैं। आइए खबर में जानते हैं कौन सी है वो जगह। जानने के लिए बने रहें हमारे साथ।

हरियाणा में भी है खास जगह :

जब भी हम कहीं पर भी जाते हैं तो हमें 9 से 10 घंटों का समय लग जाता है। वहीं अगर थोड़ी पास में जाते हैं तो कम से कम पाचं घंटों का सफर करना पड़ता है लेकिन आज हम हरियाणा के हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके लिए आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा। हम बात कर रहे हैं मोरनी हिल्स की जहां पर लोगों को जाना बेहद ही पसंद है।

कैसे जा सकते हैं मोरनी हिल्स(Morni Hills)?

READ MORE :Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में भीषण हादसा, चली गई एक दर्जन जानें अगर आप भी मोरनी की पहाड़ी जाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको सबसे पहले चंडीगढ़ जाना होगा जो एयरपोर्ट से 50 किलोमीटर की दूरी पर हैं। इसके अलावा अगर आप चंडी मंदिर रेलवे स्टेशन से जाते हैं तो रेल से आपको 40 किलोमीटर के आसपास ही पड़ेगा। वहीं, अगर आप कार या बस से जाते हैं तो आपको 4 से 5 घंटे का समय लग जाएगा जिसके बाद आप आराम से मोरनी पहुंच सकते हैं और वहां का नजारा ले सकते हैं। इस जगह पर दिल्ली और हरियाणा के सभी लोग जाते हैं। अगर आप भी यहां पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो सबसे पहले आपको टिक्कर ताल पर जाना चाहिए यहां का नजारा देखने लायक है। यहां पर देखने के लिए आपको झील हैं जहां पर जानें के लिए फीस लगती है और उसके बाद आप वहां पर बोटिंग कर सकते हैं। यहां का वातावरण बेहद ही शांत है और नए कपल के लिए ये एक खास जगह है।

एडवेंचर पार्क में जरूर जाएं(Adventure Park) :

टिक्कर ताल के बाद आप एडवेंचर पार्क में घूम सकते हैं। इसमें आपको ट्री हाउस भी मिलेगा जहां पर आप आसानी से बैठकर खाना खा सकते हैं। ये तो आपने सुना ही होगा के पहाड़ियों में बनने वाला खाना काफी स्वादिष्ट होता है। यहां पर आप रस्सी चढ़ाई, बोटिंग, बर्मा पुल, रैपेलिंग भी कर सकते हैं। यहां पर आप अपने परिवार के साथ आ सकते हैं। READ MORE :UPSC की एज लिमिट में बड़ा बदलाव, अब इतनी उम्र वाले भी कर सकते हैं आवेदन

मोरनी का किला(Morni Fort) :

इसके बाद आप मोरनी के किले में जा सकते हैं। मोरनी फार्ट के नाम ये इस जगह को जाना जाता है। यहां से आप पूरी मोरनी की पहाड़ियों को देख सकते हैं। जानकारी मिल रही है कि हरियाणा पर्यटन विभाग इसे एक होटल में बदलने जा रहा है जिसके बाद आप यहां पर आराम से रह सकते हैं।

गुरूद्वारा नाडा साहिब(Gurdwara Nada Sahib) :

शिवालिक में घग्गर नदी के पास पंचकुला में गुरूद्वारा नाडा साहिब के दर्शन आप जरूर करके जाएं। गुरू गोविंद जी यहां पर रूके थे। इस जगह को काफी पवित्र माना जाता है।