Dainik Haryana News

Toll Tax : टोल टैक्स भरने वालों के लिए सरकार ने लिया बड़ा फैसला, हाईवे पर जाने से पहले जान लें जरूर

 
Toll Tax : टोल टैक्स भरने वालों के लिए सरकार ने लिया बड़ा फैसला, हाईवे पर जाने से पहले जान लें जरूर
Toll Tax News : जब भी हम हाईवे पर सफर करते हैं तो टोल प्लाजा पर टैक्स देकर ही जाना होता है। ऐसे में अगर आप टैक्स नहीं देते हैं तो आपको जाने नहीं दिया जाता है। सरकार ने टोल भरने वालों के लिए बड़ा फैसला लिया है। आइए खबर में जानते हैं इसके बारे में। Dainik Haryana News,NHAI (ब्यूरो): सड़क पर सफर करने के लिए यातायात के नियमों का पालन करना होता है। बिना नियमों के हमारा चालान भी काटा जा सकता है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने यात्रियों और टोल संचालकों की सुरक्षा, हर रोज होने वाले विवादों को कम करने के लिए और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया को जारी किया है। एसओपी के जरिए सरकार की और से आदेश जारी किए गए हैं जिसके तहत इन विवादों को कम करने का प्रयास किया जा रहा है। READ ALSO :Business Ideas : यह बिजनेस करके आप कर सकते हैं लाखों की कमाई आदेश में कहा गया है कि सबसे पहले इस बात को सुनिश्चित करें कि टोल क्लेक्ट करने वाली एजेंसियां अपने कर्मचारियों को सड़क यात्रियों का प्रबंधन कुशलता से कर रही हैं या नहीं। क्षेत्रीय कार्यालय सुनिश्चत करेंगे कि टोल संग्रह एजेंसियां आदेश का पालते करते हुए अपन जिम्मेदारियों को निभा रही हैं या नहीं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, आदेश जारी किए गए हैं कि सभी कर्मचारियों को ये आदेश दें, वो नामपट्टी के साथ पूरी Dress को पहनें। अगर टोल पर किसी भी तरह की कोई हिंसा होती है तो उसे टोल के प्रबंधक, द्वारा ही नियंत्रण किया जाना चाहिए। जिनके शरीर पर कैमरा लगा होना चाहिए. ऐसे मामलों को रिकार्ड करें बयान में साफ कहा गया है कि जहां भी यात्री गलत व्यवहार करते हैं और लेन पर्यवेक्षक हस्तक्षेप करते हैं तो मुद्दे को अच्छे तरीके से हर करने का प्रयत्न करना चाहिए। आदेश में कहा गया है, हर एक टोल पर शांति बनाकर रखनी है। READ MORE :FD Interest Rate : ग्राहकों की हुई मौज, इस सरकार बैंक ने FD की ब्याज दरों में की बंपर बढ़ोतरी कर्मचारियों को भी अपने क्रोध पर काबू रखना है ताकि जनता ना भड़के। ऐसा करने के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है जो पहला प्रशिक्षण सत्र हरियाणा के मुरथल टोल प्लाजा पर हुआ. देश में जितने भी टोल प्लाजा हैं सभी पर ऐसे आयोजन किए जाएंगे ताकि यात्रियों को किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो सके।