Dainik Haryana News

Tourist Destination : भारत की ये जगह है स्विटरजलैंड से भी खूबसूरत, हर रोज लाखों लोग कर रहे टूर

 
Tourist Destination : भारत की ये जगह है स्विटरजलैंड से भी खूबसूरत, हर रोज लाखों लोग कर रहे टूर
Switzerland : जब किसी की शादी होती है तो सभी कपल हनीमून के लिए विदेशों में जाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत देश में ही इतनी खूबसूरत जगह हैं जहां से आने का मन ही नहीं करता है। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में। Dainik Haryana News,Brahmagiri Hills(नई दिल्ली): पैसों की वजह से कई बार विदेशों में घूमने के लिए नहीं जा सकते हैं। देश में भी बहुत सी ऐसी जगह हैं जहां पर आप कम बजट में घूमने के लिए जा सकते हैं। वैसे तो स्विटजरलैंड जाने के लिए दो लाख रूपये के करीब खर्च करना पड़ता है। लेकिन क्या हो अगर भारत में ही आपको कम बजट में स्विटजरलैंड जैसी जगह के बारे में बता दें। विदेशोें में जाने से पहले एक बार हमारे इस लेख को ध्यान से पढ़ें और अपने पैसे को बचा लें। चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में। READ ALSO :Wash Clothes Before 1857: साबुन सर्फ के आने से पहले कपड़े धोने के लिए किस चीज का इस्तेमाल किया जाता था

मल्लल्ली जलप्रताप(Mallalli Falls) :

मल्लल्ली जलप्रताप एक ऐसी जगह है जहां पर आपको झरनों के साथ फोटो लेने का मजा ले सकते हैं। वहां पर आपको एक रहस्यमयी झरना देखना को मिलेगा जिसका निर्माण कुमारधारा नदी से हुआ है। यह झरना पुरूपागिरी पहाड़ियों से निकलता है और 60 मीटर की ऊंचाई गिरता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, झरने के पास बिल्कुल भी नहीं जाना है क्योंकि मानसून के सीजन में यह खतरनाक हो जाता है।

तलकावेरी(Talakaveri) :

ये जगह समुद्र तल से 1276 मीटर की ऊंचाई पर है जो देखने में बेहद ही खूबसूरत है। इस ऊंची चोटी से आप कावेरी नदी को बहते देख सकते हैं। इसके पास एक बेहद ही खूबसूरत मंदिर भी है। अगर आप यहां पर घूमने के लिए जा रहे हैं तो अक्टूबर में सबसे अच्छा मौका है। यहां पर इस महीने में सफेद घाटी के फूलों से परत बन जाती है जो स्वर्ग का नजारा देती है।

ब्रम्हागिरी की पहाड़ियां(Brahmagiri Hills) :

यहा पर आपको प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलेगी। जब भी आप यहां जाकर सुबह उठते हैं तो आपको यहां की संदरता स्विटजरलैंड से कम नहीं लगेगी। यहां पर जाने के बाद आपको प्राकृतिक सुंदरता का पता चलेगा। यहां पर झरनों में फील ले सकते हैं, नीलगिरी लंगूर, चीतल डियर,तेंदुआ बिल्ली और एमराल्ड पिजन जैसे अनोखे पक्षियों को देख सकते हैं। READ MORE :Seema Haider : सीमा और सचिन के बीच पड़ोसियों ने करवा दिया डांस कंपीटीशन

तडियामंडल पीक(Tadiamandal Peak) :

यह कुर्ग का सबसे ऊंचा पर्वत है जो बेहद ही खूबसूरत है। यहां पर आप ट्रेकिंग कर सकते हैं और रोमांच भी कर सकते हैं। फोटो लेना और मनोरम नजारे यहां पर आपको देखने को मिल जाएंगे।