Dainik Haryana News

UP Police Bharti 2024 : यूपी पुलिस के लिए भर्ती को नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से करें आवेदन

 
UP Police Bharti 2024 : यूपी पुलिस के लिए भर्ती को नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से करें आवेदन
UP Police Recruitment : अगर आप भी यूपी पुलिस में भर्ती की अधिसूचना का इंतजार कर रहे हैं तो आपका इंतजार खत्म हुआ। जानकारी मिल रही है कि यूपी पुलिस में भर्ती के नोटिफिकेशन जारी होने जा रहा है जिसके बाद युवाओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। आइए खबर में जानते हैं भर्ती के बारे में पूरी डिटेल से। Dainik Haryana News,UP police Bharti 2024 Notification (नई दिल्ली): यूपी के युवा पुलिस की भर्ती का इंतजार काफी दिनों से कर रहे हैं जिसके लिए वो दिन रात एक करके मेहनत कर रहे हैं। अगर आप भी तैयारी कर रहे हैं तो परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। सरकार की तरफ से जल्द ही यूपी पुलिस की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा, जिसमें आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार विभिन्न पदों पर सिपाही भर्ती का विज्ञापन जारी करेगी, जो हर किसी के चेहरे पर मुस्कुराहट के लिए काफी है। यूपी पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के अलावा भी कई पदों पर भर्ती निाकली जानी संभव मानी जा रही हैं। READ ALSO :UPSC Success Story : 5 बार फेल होने के बाद भी नहीं छोड़ी तैयारी,आज है आईएएस अफसर

जानें भर्ती की डिटेल :

सरकार की तरफ से जानकारी दी गई है कि यूपी पुलिस में कम से कम 60 हजार पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हो सकता है, यूपी सरकार लोकसभा चुनाव की आचार सहिंता लागू होने से पहले पुलिस भर्ती के 60 हजार से ज्यादा पदों पर नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। करीब 25 लाख आवेदन होने की संभावना लगाई जा रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड( Uttar Pradesh Police and Promotion Board) के डीजी की ओर से यह जानकारी दी गई है। वैसे अभी भर्ती की अधिसूचना किस दिन जारी की जाएगी, यह जानकारी तो मुहैया नहीं कराई है। मीडिया की खबरों में नए साल यानी जनवरी के प्रथम सप्ताह का दावा किया जा रहा है। ऐसे में जो भी युवा इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं उनके लिए अच्छी खबर हो सकती है।

जारी होने की तारीख :

भर्ती के लिए अधिसूचना भी जनवरी के प्रथम सप्ताह में जारी होने की संभावना है। नोटिफकेशन जारी होने के साथ ही  UPPRPB की तरफ से अप्लाई से संबंधित डेट्स का ऐलान भी किया जाएगा। अब विभिन्न पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे युवा भी हिस्सा ले सकते हैं। पुलिस भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in  पर जारी की जानी संभव है। READ MORE :Haryana Govt. Yojana : हरियाणा सरकार किसानों को दे रही 50 हजार रूपये, जानें क्या है योजना

महिलाओं के लिए होंगे इतने पद :

जानकारी मिल रही है कि यूपी पुलिस में 60 हजार पदों पर भर्ती होने जा रही है जिसमें से 20 प्रतिशत महिलाओं के भी आरक्षित पद होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस हिसाब से 12000 हजार पदों पर महिला उम्मीदवारों के लिए निर्धारित किए जा सकते हैं।

इन पदों के लिए होगी भर्ती?

भर्ती में पदों की कुल संख्या 62,244 हैं। इसमें से सिपाही के 52,699 पद, जेल वार्डर के 2833 पद, पुलिस उप-निरीक्षक (SI) के 2469 पद, रेडियो ऑपरेटर के 2430 पद, लिपिक संवर्ग के 545 पद, कंप्यूटर ऑपरेटर के 872 पद और कंप्यूटर प्रोग्रामर के 55 पद शामिल रहेंगे।