Dainik Haryana News

UPSC Success Story : 10 साल की आयु में माता-पिता का हुआ निधन, मेहनत के दम पर आज है अफसर

 
UPSC Success Story : 10 साल की आयु में माता-पिता का हुआ निधन, मेहनत के दम पर आज है अफसर
Success Story : अगर कोई सच्चे मन और लगन से मेहनत करता है तो उसकी मेहनत कभी जाया नहीं जाती है। आज हम आपको एक ऐसे अफसर की कहानी बताने जा रहे हैं जिसने 10 साल की आयु में ही अपने माता -पिता को खो दिया था। लेकिन उसने हार नहीं मानी और आज वो डिप्टी कलेक्टर के पद पर नियुक्त हैं। Dainik Haryana News,IAS Success Story(चंडीगढ): जब मनुष्य तपस्या करता है और संघर्ष करता है तो उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं छत्तीसगढ़ के एक छोटे से गांव के रहने वाले लड़के आशीष कुमार के बारे में, जिसने अपने माता-पिता को बचपन में ही खो दिया था। उसका जीवन किसी संघर्ष से कम नहीं था लेकिन उसने हार ना मानकर अपनी पढ़ाई जारी रखी और कड़ी मेहनत के बाद यूपीएससी(UPSc) की परीक्षा को पास किया। READ ALSO :Aadhar card Update: इस तारीख तक अपडेट करवा लें अपने आधार कार्ड, अंतिम मौका नहीं लगेगा कोई पैसा जब उनका जन्म हुआ तो काफी गरीब परिवार था, माता पिता के जाने के बाद उनकी परेशानियां और भी बढ़ गई थी। आशीष कुमार को उनके चाचा ने ही पाला है। गांव के ही सरकारी स्कूल में उनकी पढ़ाई पूरी हुई उसके बाद वो बिलासपुर के शासकीय कॉलेज में ग्रेजुएशन करी थी। आशीष कुमार को बचपन से ही अफसर बनना था और जब वो ग्रजुएशन कर रहे थे तो उन्होंने उसी समय सीजीपीएससी(CGPSC) की तैयारी शुरू कर दी थी। अपने पहले ही प्रयास में उन्होंने इस परीक्षा को पास कर लिया था लेकिन वो इस नौकरी से खुश नहीं हुए और उन्होंने दोबारा से परीक्षा देने की सोची। READ MORE :Indian Army : तीन बहनों का इकलौता भाई देश के लिए हुआ कुर्बान इस बार वो डिप्टी कलेक्टर बनने में सफल हुए। इससे पता चलता है कि हमें जीवन में कभी भी परेशानियों को देखकर हार नहीं माननी चाहिए। जितनी कठिनाइयों को आप झेलकर पार करते जाओगे जीवन आगे उतना ही सुखमय होता चलेगा