Dainik Haryana News

Vaastu Shaastra: मुसीबत की जड़ होते हैं ये पेड़-पौधे, अगर घर में लगें हैं तो तुरंत उखाड़ फेंके

 
Vaastu Shaastra: मुसीबत की जड़ होते हैं ये पेड़-पौधे, अगर घर में लगें हैं तो तुरंत उखाड़ फेंके
Vaastu Tips: पेड़ पौधे वातावरण को बैलेंस बनाए रखने के लिए बड़े ही जरूरी होते हैं। पेड़ -पौधे आक्सीजन, फल, फूल, छांव बहुत सी महत्वपूर्ण चीजें हमें देते हैं । सुबह-सुबह अगर खेतों की सहर की जाए तो मजा ही आ जाता है। हम बहुत से पौधों को अपने घरों में भी लगा देते हैं। जिनको देख सुबह-सुबह दिन बन जाता है। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे पेड़ पौधे भी होते हैं जो घर में लगाने से मुसीबत ही लेकर आते हैं। ऐसी धारण है कि इनमें भूत प्रेत का वास भी होता है। Dainik Haryana News: Astrology(चंडीगढ़): वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ पेड़ पौधे ऐसे हैं कि इनके घर में होने से अजीबोगरीब घटनाएं परिवार में घटने लगती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे पेड़ पौधे भी हैं जो आपके घर में होने से नकारात्मक उर्जा का संचार करते हैं। जो पेड़ पौधे घर में लगे अच्छे लगते हैं वही मुसीबत भी बन जाते हैं। ऐसे ही कुछ पेड़ पौधों की जानकारी आज हम आपको देने जा रहे हैं जिनको लगाने से केवल बुरा प्रभाव ही पड़ता है। 1. इमली का पेड़ घर में इमली का पेड़ कभी नहीं लगाना चाहिए, ये घर में आर्थिक तंगी लेकर आता है। तथा इसकी गंध इतनी तेज होती है कि सांस लेना तक मुश्किल कर देता है। वास्तु शास्त्र कहता है कि इसकी तेज गंध से नकारात्मक उर्जा इसकी और आकर्षित होती है। इसलिए भूलकर भी इमली को घर में ना लगाएं। Read Also: Aditya L-1 Live: आदित्य एल-1 तेजी से बढ़ा सूर्य की और पृथ्वी के अंतिम कक्ष में लगा रहा चक्कर 2. पीपल का पेड़ पीपल के पेड़ की पुजा की जाती है। पीपल का पेड़ दिन और रात आक्सीजन छोड़ता है। लेकिन इसे घर के आंगन में लगाना अशुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस पेड़ के घर में होने से आर्थिक समस्या बनी रहती है। 3. मदार का पेड़, इसे आक भी कहा जाता है, वास्तु शास्त्र के अनुसार जिन भी पेड़ पौधों से सफेद दुधा निकलता है वो घर में लगाने अशुभ माने जाते हैं। ऐसा पेड़ पौधा घर में होने से परिवार के विचारों में नकारात्मकता आती है। 4. बेरी का पेड़ घर में बेरी का पेड़ कभी नहीं लगाना चाहिए, घर के आंगन में कभी भी कांटेदार पेड़ पौधा नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में क्लेश बढ़ता है। Read Also: Haryana Govt. Scheme : हरियाणा सरकार इतनी आय वाले परिवारों को दे रही 71 हजार रूपये, क्या लिस्ट में आया आपका नाम 5. बरगद का पेड़ बरगद का पेड़ सबसे ज्यादा आक्सीजन छोड़ता है, लेकिन इस प्रकार के पेड़ घर में कभी नहीं लगाने चाहिए। इनमें आत्माओं का वास होता है। 6. कपास का पौधा अक्सर खेतों में कपास का पौधा देखने को मिलता है, लेकिन इस घर में लगाना बड़ा ही अशुभ माना जाता है। DISCLAIMER यह सब वास्तु शास्त्र के अनुसार है, दैनिक हरियाणा न्यूज इस बात की पुष्टि नहीं करता।