Dainik Haryana News

Vande Bharat Train : 2029 तक देश में दौड़ेंगी इतनी वंदे भारत ट्रेन

 
Vande Bharat Train : 2029 तक देश में दौड़ेंगी इतनी वंदे भारत ट्रेन
Indian Railway : टीआरएसएस(TRSS) के वाइस चेयरमैन का कहना है हम आत्मनिर्भर भारत में मोदी जी का साथ देना चाहते हैं। इससे हमें सरकार की मेक इन इंडिया का हिस्सा बनने के लिए गर्व महसूस हो रहा है। वंदे भारत ट्रेन ने लोगों में का्रंति लाने का काम किया है। कंपनी इस प्रोजेक्ट को 6 सालों में पूरा करके सरकार को देने जा रही है और पहला प्रोटाटाइप दो सालों में दिया जाएगा। Dainik Haryana News :#Vande Bharat Train(नई दिल्ली) : सरकार लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। ताजा आंकड़ों की बात की जाए तो 18 वंदे भारत ट्रेन लोगों को सुवाएं दे रही हैं 19वीं जल्द ही बिहार में चलने जा रही है जो वहां की पहली वंदे भारत ट्रेन होगी। जानकारी दी जा रही है किक टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड और सार्वजनिक क्षेत्र की भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के साथ मिलकर साल 2029 तक भारत में 80 नई वंदे भारत ट्रेन को बनाकर पटरियों पर दौड़ाने वाला है। इसके लिए कंपनी ने रेलवे के साथ अनुबंध किया है जिसमें 2400 करोड़ रूपये की लागत आने वाली है। हमारे देश में पहली बार ये हो रहा है जब भारत पहली बार एक साथ 35 सालों का रेल सेट डिजाइन करने वाली है। इतना बड़ा काम भारत के ही गठजोड़ को दिया गया है और टीआरएसएल-बीएचईएल( TRSL-BHEL) एकमात्र आत्मनिर्भर गठजोड़ था जिसने निविदा प्रक्रिया में भी भाग लिया था। टीआरएसएस(TRSS) के वाइस चेयरमैन का कहना है हम आत्मनिर्भर भारत में मोदी जी का साथ देना चाहते हैं। इससे हमें सरकार की मेक इन इंडिया का हिस्सा बनने के लिए गर्व महसूस हो रहा है। वंदे भारत ट्रेन ने लोगों में का्रंति लाने का काम किया है। कंपनी इस प्रोजेक्ट को 6 सालों में पूरा करके सरकार को देने जा रही है और पहला प्रोटाटाइप दो सालों में दिया जाएगा। पहली वंदे भारत ट्रेन को सरकार ने 2019 में रवाना किया था। वंदे भारत ट्रेन के चलने से लोगों को काफी सुविधा मिली है ये ट्रेन हाई स्पीड ट्रेन हैं जो 130 से 140 की स्पीड में चलती हैं। इसमें लग्जरी कोच भी आपको देखने को मिलते हैं और काफी आरामदायक सफर आप इस ट्रेन में कर सकते हैं। वंदे भारत ट्रेन को चलाना हमारी सरकार का एक बड़ा ही गर्व का काम है। क्या आपने कभी वंदे भारत ट्रेन में सफर किया है अगर किया है तो हमें अपने अनुभव के बारे में जरूर बताएं।