Dainik Haryana News

Vande Bharat Train : इस राज्य को मिलने जा रही एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात

 
Vande Bharat Train : इस राज्य को मिलने जा रही एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात
New Vande Bharat Train: देश में 35वीं वंदे भारत ट्रेन पटरियों पर दौड़ने को तैयार है। सरकार की और से जानकारी दी जा रही है कि राज्य में एक और वंदे भारत ट्रेन को जल्द ही दौड़ाया जाना है। आइए खबर में जानते हैं इस ट्रेन के बारे में। Dainik Haryana News,New Vande Bharat Train In Jharkhand(चंडीगढ़):  सरकार की और से जानकारी दी जा रही है कि झारखंड को एक और वंदे भारत ट्रेन(Vande Bharat Train ) की सौगात मिलने वाली है जिसके बाद वहां पर तीन वंदे भारत ट्रेन हो जाएंगी। यह ट्रेन बिहार को यूपी से जोड़ने का काम करेगी। रेलवे ने इसके टाइम टेबल को शेयर कर दिया है जिसके बाद अब सफर पहले से और भी आसान हो जाएगा। उम्मीद लगाई जा रही है कि दीपावली के त्योहार पर इस ट्रेन को चलाया जा सकता है। हालांकि, अभी तक किसी भी तरह की डेट तय नहीं करी है। देश की पहली वंदे भारत ट्रेन को भी वाराणसी और दिल्ली के बीच में चलाया गया था। READ ALSO :Railway News : यह है भारत की नॉन स्टॉप चलने वाली ट्रेन

जानें टाटा वाराणसी वंदे भारत ट्रेन का समय(Tata Varanasi Vande Bharat Train) :

इस ट्रेन को सप्ताह में 6 दिन चलाया जाएगा और यह 8 डिब्बों की होगी। टाटानगर से वाराणसी तक का सफर 574 किलोमीटर का है और इस दूरी को यह ट्रेन 7.50 मिनट में तय करेगी। इस दौरान ट्रेन गया, बोकारो, गोमो, पुरूलिया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर ठहराव करेगी। जाते समय ट्रेन की स्पीड 73.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार होगी और वापस आते समय ये स्पीड 77.4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी।

क्या होगा ट्रेन का समय :

टाटा नगर से सुबह 6 बजे ये ट्रेन चलेगी और पुरूलिया तक 7.18 मिनट पर पहुंचेगी। और 7.20 बजे चलेगी , बोकारो स्टील सिटी 8.23 पर पहुंचेगी और पहुंचेगी और 8.25 पर चलेगी, गया 10.58 पर पहुंचेगी और 11.00 पर चलेगी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर दोपहर 1.07 पर पहुंचेगी और 1.12 पर चलेगी और वाराणसी दिन चलेगी और वाराणसी दिन के 1.50 मिनट पर पहुंचेगी. READ MORE :Australia vs South Africa Live:विश्व कप की दो बड़ी टीमें आमने-सामने, आस्ट्रेलिया और साऊथ अफ्रीका वापसी के क्रम में वाराणसी-टाटा वंदे भारत एक्सप्रेस वाराणसी स्टेशन से दोपहर 2.35 बजे चलेगी करेगी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय 3.02 पर पहुंचकर 3.05 बजे चलेगी करेगी, गया 5.08 पर आगमन और 5.10 पर चलेगी, बोकारो स्टील सिटी शाम 7.38 पर आगमन और 7.40 पर चलेगी, पुरूलिया रात 8.32 पर आगमन और 8.34 बजे प्रस्थान, रात के 10 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंचेगी। रेल मंत्री ने पहले ही कुछ स्लीपर कोच की तस्वीरों को शेयर किया है। जो देखने में बेहद ही शानदार हैं। बताया जा रहा है कि स्लीपर ट्रेन को जल्द ही दौड़ाया जाएगा।