Dainik Haryana News

Vikram Lander Live: नींद से जागा यां नहीं विक्रम लैंडर और रोवर, क्या है अपडेट

 
Vikram Lander Live: नींद से जागा यां नहीं विक्रम लैंडर और रोवर, क्या है अपडेट
Chandrayaan 3 Today Update: चंद्रयान 3 की सफलता के बाद भारत ने सफलता का झंडा चांद पर गाड़ा है। भारत का विक्रम लैंडर और रोवर 14 दिनों तक काम करने के बाद 15 दिनों से गहरी नींद में सोया है। इसरो ने फिर से विक्रम लैंडर और रोवर को जगाने की कोशिश कि तो क्या रही ताजा अपडेट जानने के लिए बनें रहें हमारे साथ अंत तक। Dainik Haryana News: Vikram Lander(नई दिल्ली): चांद पर 14 दिन के लंबे इंतजार के बाद फिर से 21 सितंबर को सवेरा हो चुका है। आज 23 सितम्बर होने को है। विक्रम लैंडर और रोवर रोवर जहां पर खड़े हैं, वहां सूर्य का प्रकाश 0 से 13 डिग्री तक पहुंचता है। चंद्रयान 3 के सोलर पैनल को चार्ज होने के लिए 6 से 7 डिग्री तक की ही जरूरत है। चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद भारत पहला ऐसा देश बना जो चांद के दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचा। चंद्रयान 3 को 14 दिन काम करने के लिए बनाया गया था। एक बार फिर से विक्रम लैंडर के जागने की उम्मीद की जा रही है। Read Also: Weather Update: हरियाणा के कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें मौसम की ताजा जानकारी हालांकि इसरो ने इस बारे में पहले ही कहा था कि दोनों के जागने की उम्मीद बहुत कम है। विक्रम लैंडर अपना काम पहले ही कर चुका है, अगर फिर से संपर्क हुआ तो ये हमारे लिए बोनस होगा।

क्या रहा कल के प्रयास में

इसरो ने शुक्रवार को विक्रम लैंडर और रोवर को जगाने की कोशिश की थी। दोनों से संपर्क साधने की कोशिश अब तक नाकाम रही है। इसरो लगातार विक्रम लैंडर और रोवर से संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है, इसरो का कहना है कि अभी तक दोनों से संपर्क नहीं हो पाया है, लेकिन लगातार विक्रम लैंडर और रोवर से संपर्क करने की कोशिश की जाती रहेगी। आने वाले समय में भी विक्रम लैंडर और रोवर को जगाने की कोशिश करी जाती रहेगी। अभी तक संपर्क नहीं हो पाया है। आगे भी संपर्क किया जाता रहेगा। Read Also: Aaj Ka Rashifal : कैसा रहेगा आज आपका दिन? इसरो ने साफ शब्दो में कहा है भले ही विक्रम लैंडर को जगाने में सफलता हाथ नहीं लगी हो, लेकिन आगे भी ये प्रयास किया जाता रहेगा। इसरो की नजर लगातार शिव शक्ति प्वाइंट पर बनी हुई है। साल 2019 में जहां चंद्रयान 2 गिरा था उस प्वाइंट को तिरंगा पवाइंट नाम दिया गया था।