Dainik Haryana News

Vikram Lander Live: अगर 10 दिन के अंदर नहीं उठा विक्रम लैंडर और रोवर तो क्या होगा दोनों का

 
Vikram Lander Live: अगर 10 दिन के अंदर नहीं उठा विक्रम लैंडर और रोवर तो क्या होगा दोनों का
Pargyan Rover: विक्रम लैंडर और रोवर दोनों को लगातार 22 सितम्बर से उठाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन इसमें अब तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है। इसरो विक्रम लैंडर(Vikram Lander) और रोवर से संपर्क करने में लगा है। परंतु चांद की और से कोई संदेश नहीं आ रहा। Dainik Haryana News:Chandrayaan 3 Today Update(ब्यूरो): विक्रम लैंडर और रोवर ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग करने के बाद 14 दिन तक अच्छे से काम किया, और फिर अगले 14 दिनों के लिए आराम करने लगे। इसके बाद इसरो ही नहीं पुरे देशवासियों को भी उम्मीद थी की जब 15 दिनों के बाद चांद पर फिर से सूर्य की रोशनी पड़ेगी तो विक्रम लैंडर और रोवर फिर से जिंदा हो उठेंगें। चांद पर 21 सितंबर को सुबह हो चुकी है और 22 सितम्बर से चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर और रोवर से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन हो नहीं पा रहा। Read Also: Sukanya Samriddhi Yojana : 1 अक्टूबर तक सुकन्या समृद्धि खाते वाले कर लें ये जरूरी काम, वरना खाता हो जाएगा फ्रीज आज एक सप्ताह का समय होने को आया लेकिन दोनों से संपर्क नहीं हो पाया। अब धीरे-धीरे उम्मीद कम होती जा रही है। 10 दिनों तक ही चांद पर सूर्य रहने वाला है इसके बाद फिर से अंधेरा होने वाला है। हालांकि इस बारे में इसरो चीफ ने पहले ही बताया था कि विक्रम लैंडर और रोवर को 14 दिन काम करने के लिए बनाया गया था और वो अपना काम पुरा कर चुके , यदि वो चांद का 250° ठंडे तापमान का सामना कर 15 दिन बाद फिर से काम करने लगते हैं तो ये हमारे लिए बोन्स होगा। लेकिन चांद पर सूर्य निकल चुका है और चंद्रयान 3 से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, जिसमें अभी तक सफलता नहीं मिली है। Read Also: First Man to Give Birth to a Child:दूनिया का पहला आदमी जिसने बच्चे को जन्म दिया बचे हुऐ 10 दिनों तक यदि विक्रम लैंडर (Vikram Lander)और रोवर से संपर्क नहीं हो पाया तो दोनों हमेशा के लिए चांद के मेहमान बनकर गहरी नींद में सोते रहेंगे। इसरो की और से लगातार संपर्क करने की कोशिश जारी है।