Vikram Lander Land Again on Moon: एक बार फिर से चंद्रमा पर लैंड हुआ विक्रम लैंडर, 40 मीटर तक लगाई छलांग
Sep 4, 2023, 19:06 IST
Vikral Lander Live Update: एक बार फिर से भारत के विक्रम लैंडर ने हैरान कर दिया। एक और प्रज्ञान रोवर गहरी नींद में सो रहा है तो दूसरी और विक्रम लैंडर चांद पर मटर गस्ती कर रहा है। इसरो ने इस बात का खुलासा पहले नहीं किया था। लेकिन एक बार फिर से विक्रम लैंडर ने कमाल कर दिखाया। Dainik Haryana News: Pargyan Rover Sleeping Mood(चंडीगढ़): इसरो ने अब तक जानकारी दी थी के विक्रम लैंडर और रोवर चांद पर रात होने के बाद आराम से चैन की नींद सो जाएंगें, और अगली सुबह का इंतजार करेंगे। लेकिन विक्रम लैंडर ने अचानक से 30 से 40 मीटर की छलांग लगा दी और जहां वो उतरा था उससे आगे जा पहुंचा। है ना कमाल की बात, इसरो ने इसकी जानकारी सफल होने के बाद दी, पहले इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। छलांग लगाने से पहले चास्टे को बंद कर दिया गया था। छलांग लगाने के बाद ही तुरंत फिर से गेट को खोल दिया गया। Read Also: Chanakya : महिला करे ये इशारा तो समझें चाहती है ये करना प्रज्ञान को ऐसी जगह लाकर नींद में सुला दिया गया जहां 15 दिन बाद फिर से सूर्य की रोशनी पड़ते ही रोवर एक बार फिर से एक्टिव हो सके। प्रज्ञान रोवर की बैटरी फुल चार्ज कर दी गई है। चांद पर महीने के आधे दिन दिन तो आधे दिन रात रहती है। इसलिए लैंडर और रोवर की जोड़ी ने 15 दिन तक पुरी मेहनत से काम किया इसके बाद आराम से सोने चले गए। विक्रम लैंडर के छलांग लगाने के बाद इसरो ने टविट करते हुए कहा कि विक्रम लैंडर एक बार फिर से चांद पर लैंडिंग करने में सफल रहा। Read Also: Kisan News : क्या पिता-पुत्र दोनों को मिलेगी 15वीं किस्त, जानें लें नियम विक्रम लैंडर और रोवर दोनों ही अच्छे से काम कर रहे हैं और स्लीपिंग मोड़ में चले गए हैं। फिर से सवेरा होगा और दोनों फिर से काम करने के लिए तैयार हो सकते हैं। अगर दोनों ने 14 दिन बाद फिर से काम किया तो लंबे समय तक काम करने की उम्मीद है।