Dainik Haryana News

Vikram Lander Live: इस दिन जागेगी विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर की जोड़ी, इसरो ने दी बड़ी अपडेट

 
Vikram Lander Live: इस दिन जागेगी विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर की जोड़ी, इसरो ने दी बड़ी अपडेट
Vikram Lander Today Update: विक्रम लैंडर और रोवर की जोड़ी लंबे समय से चांद पर मेहमान बनकर आराम फरमा रहे हैं। विक्रम लैंडर( Vikram Lander Live) और रोवर को जगाने की कोशिश की जा रही है लेकिन किसी प्रकार की कोई प्रतिकिर्या नहीं हो रही। इसरो ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि दोनों अपने आप उठ खड़े होंगें। बार-बार कमांड दी जा रही है। Dainik Haryana News: Vikram Lander And Pargyan Rover(चंडीगढ़): विक्रम लैंडर और रोवर दोनों को जब चांद पर अंधेरा हुआ था तो स्लीपिंग मोड़ में रखा गया था, लेकिन कुछ हिस्सों को चलते रखा था। इस के चलते 14 दिन बाद चांद पर 21 सितंबर को फिर से सूर्य उदय हो चुका है, 22 सितंबर से विक्रम लैंडर (Vikram Lander Live)और रोवर से इसरो लगातार संपर्क करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन अभी तक दोनों से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। इसरो लगातार पिछले 2 दिन से विक्रम लैंडर (Vikram Lander Live)और रोवर से संपर्क करने में लगा है, लेकिन अभी तक किसी प्रकार की सफलता नहीं मिल पाई है। इसरो चीफ एस सोमनाथ(ISRO Chief S Somnath) का कहना है कि चींता करने की कोई बात नहीं है, अभी 12 से 13 दिन रहते हैं, Read Also: Viral Jokes: फनी जोक्स लेकर आए हैं चंद्रयान 3 में ऐसे सेंसर लगे हैं जो सूर्य की रोशनी मिलने पर चार्ज होने के बाद अपने आप गतिमान हो जाएंगें। 22 सितंबर और 23 सितंबर को विक्रम लैंडर और रोवर को मैसेज भेजा गया लेकिन सामने से कोई जवाब नहीं आया। 2 दिन के प्रयास के बाद अभी तक दोनों चांद पर सोये पड़े हैं। उम्मीद है कि अभी चांद पर 10 दिन से ज्यादा तक सूर्य की रोशनी रहने वाली है। इन बचे हुए दिनों में विक्रम लैंडर(Vikram Lander Live) से फिर से संपर्क साधने की कोशिश जारी रहेगी। इसरो का कहना है कि विक्रम लैंडर और रोवर अपने आप एक्टिव हो जाएंगें, बस हमें उन पर नजर रखनी है। Read Also: Earth Will Be Destroyed at This Time: वैज्ञानिकों ने बताया इस समय हो जाएगी धरती तबाह उनको जगाने का काम तब तक चलता रहेगा जब तक इसमें सफलता नहीं मिल जाती। फिलहाल 2 दिन तक दोनों से किसी प्रकार का संपर्क नहीं हो पाया, आज एक बार फिर से विक्रम लैंडर (Vikram Lander Live)और रोवर से संपर्क करने की कोशिश की जाएगी।