Dainik Haryana News

Viral News : समुद्र के किनारे बहकर आया ऐसा अजीब सा जीव, देखकर हैरान हुए लोग

 
Viral News : समुद्र के किनारे बहकर आया ऐसा अजीब सा जीव, देखकर हैरान हुए लोग
Big Breaking : हाल ही में समुद्र के किनारे एक ऐसे जीव का शव मिला है जो देखने में जलपरी जैसा लग रहा है। लेकिन कई लोग इसे एलियन भी बता रहे हैं। परंतु इस जीव की बनावट जलपरी जैसी लग रही है। तो चलिए जानते हैं कहा पर मिला है ये जीव। Dainik Haryana News,Latest News(ब्यूरो): समुद्र की गहराई से बहुत से ऐसे जीव पाए जाते हैं जिनके बारे में मनुष्य को पता ही नहीं है। लेकिन कई बार वो जब मारे जाते हैं तो ऊपर आते हैं और किनारे पर आने के बाद जब लोगों को दिखाई देते हैं तो वो हैरान रह जाते हैं। पापुआ न्यू गिनी में ऐसा ही एक जीव देखने को मिला है जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई है। यह जीव सफेद रंग का है जिसकी मौत काफी दिन पहले हुई है क्योंकि वह सड़ चुका है। READ ALSO :Vijayadashami Date : इस दशहरे पर इन 4 राशि वाले जातकों को होगा लाभ पैसों का लाभ लोग देखने के बाद इसे जलपरी बता रहे हैं, उसका शव जलपरी जैसा ही लगभग लग रहा है। इस तस्वीर को 'न्यू आयरलैंडर्स ओलनी'( New Irishers Olney) नाम फेसबुक आईडी पर शेयर किया है जिसे हजारों लोगों ने देखा है, आप भी देख सकते हैं। लोगों का कहना है ये जलपरी है, कोई इसे दैत्य बता रहा है तो कोई एलियन कह रहा है। कुछ लोग कह रहे हैं कि ये समुद्री जीव है जो मारे जाने के बाद ऊपर आया और पहली बार धरती पर पहुंचा है। READ MORE :Today Weather : देश के इन राज्यों में आज मौसम बदलेगा अपना मिजाज, मौसम विभाग का अलर्ट जारी! अभी तक इसके बारे में पता नहीं चला है क्योकि यह पूरी तरह से सड़ चुका है और शरीर का कुछ हिस्सा गायब भी है। डॉक्टरों का कहना है कि स्थानीय लोगों ने इसे दफना दिया है, लेकिन ना तो इसके कोई डीएनए के सैंपल लिए गए हैं और ना ही कोई वजन मापा गया है जिससे की उसका पता लगाया जा सके। ऑस्ट्रेलिया में जेम्स कुक यूनिवर्सिटी( James Cook University in Australia) की पर्यावरण वैज्ञानिक हेलेन मार्श का कहना है कि यह समुद्री मैमल जैसा दिखाई दे रहा है। कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि यह सितायिन जैसी दिखाई दे रही है क्योंकि जब उनका रंग उतरता है वो ऐसी ही दिखाई देती हैं। सितासियन यानी व्हेल और डॉल्फिन कोई भी हो सकती है।