Dainik Haryana News

Vladimir Putin: रूस के राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ निकला अरेस्ट वारंट! क्या भारत आते कर लिए जाएंगे गिरफ्तार?

 
Vladimir Putin: रूस के राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ निकला अरेस्ट वारंट! क्या भारत आते कर लिए जाएंगे गिरफ्तार?
Russia and Ukraine:रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से युद्ध चलता रहा। यूक्रेन के कई शहरों पर रूस का कब्जा है। ऐसे में रूस के राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ अरेस्ट वारंट निकला है।   Dainik Haryana News:war crime: पुतिन पर वार क्राइम का आरोप लगा है। तथा यूक्रेनी बच्चों को अवैध रूप से रूस ले जाने के लिए पुतिन को दोषी माना गया है।

किसने किया अरेस्ट वारंट जारी।

व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) को ICC(इंटरनैशनल क्रिमिनल कोर्ट ) नें वार क्राइम (War Crime) का दोषी मानते हुए, अरेस्ट वारंट जारी किया है। पुतिन पर आरोप है कि जब यूक्रेनी बच्चों को अवैध रूप से रूस ले जाया जा रहा था तो पुतिन को सब कुछ मालूम था। जानकारी होने पर भी पुतिन नें अपनी सैना को ऐसा करनें से नहीं रोका। यहां तक कि बच्चों को अवैध रूप से रूस ले जाने के कई कैसों में तो पुतिन की मौजूदगी बताई गई। मिडिया रिपोर्ट के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि लगभग 16 हजार यूक्रेनी बच्चे रूस भेजे गए हैं। ICC इसकी जांच में लगी है।  

कब हुआ ICC का गठन कौनसे देश हैं इसका हिस्सा

Read Also: Railway News : ट्रेन में सफर करना हुआ और भी मजेदार, ट्रेन के किराए में हुई इतनी कटौती ICC दुनिया भर में होने वाले वार क्राइम तथा देश दुनिया में लोगों पर हो रहे अत्याचार की जांच करती है। 123 देश इस ICC के सदस्य हैं। रोम समझौते के दौरान ICC के नियम तय किए गए थे। 2002 में इसकी शुरुआत हुई थी। ICC सभी देशों को एक पत्र भेजती है। मनना यां ना मानना उस देश की मर्जी है।

क्या सच में होंगे पूतिन गिरफ्तार

पूतिन को रूस में गिरफ्तार किया जाऐ ऐसा हो नहीं सकता। यदि पुतिन ICC के किसी देश का दौरा करते हैं तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। लेकिन पुतिन शायद ऐसा करेंगे ही नहीं।