Dainik Haryana News

Weather Alert : देश के इन 4 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने इलाके का मौसम

 
Weather Alert : देश के इन 4 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने इलाके का मौसम
Weather News : मौसम बदलता जा रहा है और ठंड बढ़ती जा रही है। ऐसे में मौसम विभाग की और से देश के 4 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है जिसमें बारिश के बाद ठंड और ज्यादा बढ़ जाएगी। आइए जानते हैं इन चार राज्यों में मौसम का हाल। Dainik Haryana News,Weather News(New Delhi): भारतीय मौसम विभाग की और से जानकारी दी जा रही है कि केरल, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, अंडमान और निकाबार द्वीप समूह में बहुत से इलाकों में तेज बारिश की चेतावनी दी है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा। साइक्लोन मिधिली बांग्लादेश तट से गुजरने के बाद कमजोर हो गय है और जिसकी वजह से मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश नहीं हुई है। उत्तर पूर्व की और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है जिसकी वजह से बारिश हो भी सकती है और नहीं थी। आज के तापमान की बात की जाए तो अधिकतक 32 और न्यूनतम 28 डिग्री तापमान दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में आज क्रिकेट का फाइनल मैच है जो आप आराम से बैठकर देख सकते हैं। मैच के दौरान यहां हवा 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बहेगी और ह्यूमिडिटी 42% तक रहने की उम्मीद है। READ ALSO :Ind vs Aus Live Final: पहली बार दिखा भारत मुश्किल में, जीत के लिए गेंदबाजी में दिखाना होगा दमखम

जानें दिल्ली का मौसम(Today Delhi Weather)?

दिल्ली के मौसम की बात की जाए तो यहां पर और भी सुबह और शाम के समय में हल्का कोहरा देखने को मिल रहा है जिसकी वजह से वाहनों की गति धीमि हो गई है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। इससे पहले शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 28.9 और 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा था।अन्य राज्यों में पश्चिम बंगाल और सिक्किम की बात करें तो, कोलकाता में रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। यहां पर अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। हिमालयी इलाके में मौसम शुष्क रहने की संभावना नजर आ रही है व ओडिशा में भी सभी जिलों में मौषम शुष्क ही बना हुआ है। भुवनेश्वर में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 22 डिग्री दर्ज हो रहा है। READ MORE :Chanakya Niti : जीवन में सफलता पाने के लिए आज से अपना लें आचार्य चाणक्य की ये 10 बातें

हिमाचल और उत्तराखंड का मौसम :

पहाड़ी इलाके में बर्फबारी का असर मैदानी इलाके में देखने को मिल रहा है। सोमवार से तापमान से और गिरावट आ सकती है। केदारनाथ, जोशीमठ, और चोपता में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है। उधर, मौसम विभाग ने शिमला में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की है। यहांअधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 19 और 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में सबसे कम तापमान केलांग में -0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दक्षिण भारतीय राज्यों तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और अंडमान निकोबार के कई स्थानों में अगले कुछ दिन बारिश की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटों में तमिलनाडु में एक या दो स्थानों पर जमकर बारिश हुई है। कराईकल क्षेत्र में मध्यम बारिश हुई। पुडुचेरी में बहुत हल्की बारिश हुई। क्षेत्र के मैदानी इलाकों में नामक्कल में सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि इरोड में क्षेत्र में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।