Dainik Haryana News

Weather Update:हरियाणा में एक बार फिर से बारिश का अलर्ट

 
Weather Update:हरियाणा में एक बार फिर से बारिश का अलर्ट
Haryana News: लगातार हो रही बारिश की वजह से कई राज जल मगन हो गए हैं। कहीं पे यमुना तो कहीं पे व्यास नदी ने तबाही मचा रखी है। बहुत से गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। ऐसे में हरियाणा में एक बार फिर से मौसम विभाग दवार लगातार 5 दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है। Dainik Haryana News: #Haryana Weather(ब्यूरो): हरियाणा में यमुना ने बहुत से गांव को डूबो दिया है। ताजा मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा में 593 गांव और 33 शहर जो बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। लगातार हो रही बारिश की वजह से हजारों लोगों बेघर हो चुके हैं। मुश्किल पहले से ही बहुत थी पानी का स्तर अभी कम नहीं हुआ था के मौसम विभाग ने 5 दिन की बारिश और बताई है। ऐसे में किसानों की फसलों के लिए समस्या पैदा हो सकती है। हरियाणा में इन दिनों धान की फसल लगाई गई है। Read Also: Seema Haider Health: सचिन और सीमा की बिगड़ी तबीयत आचानक सामने आई ये मुश्किल ज्यादा बारिश से फसल के खराब होने का डर तो लगा ही रहता है, लगातार बारिश और पानी एक जगह खड़ा रहने से बीमारियों के फैलने का डर भी लगा रहता है। हरियाणा में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में 5403 लोग जो है वो बूखार की चपेट में आ चुके हैं। यह आंकड़ा और भी बढ़ता दिखाई दे रहा है। एक और बीमारी है जो लगातार होने वाली बारिश की वजह से फैल रही है वो है आईफलू। बहुत से बच्चे इसकी चपेट में आ चुके हैं। जहां बाढ़ का पानी जमा हो चुका है वहां के 26 हजार लोग बीमार हो चुके हैं, लोगों में अलग-अलग बीमारियों के लक्षणों को देखा जा रहा है। Read Also: Bank Update : बैंक कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सप्ताह में इतने दिन बंद रहेंगें बैंक पिछले 24 घंटे में 450 से ज्यादा लोगों के बुखार की चपेट में आने की बात सामने आई है। 10 लोगों की बीमारी की वजह से जान भी जा चुकी है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सांप के काटने की घटना भी लगातार बढ़ती जा रही है। 40 लोग सांप के काटने का शिकार हो चुके हैं। ऐसे मे पहले की स्थिति संभली भी नहीं थी के आगे फिर से बारिश ने दस्तक दे दिया। घघर और यमुना नदी अब भी उफान पर चल रही हैं जिसकी वजह से और भी गांव बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं।