Dainik Haryana News

Weather Update: हरियाणा में जल्दी ही मिलेगी गर्मी से राहत, झमाझम बरसेंगे बादल

 
Weather Update: हरियाणा में जल्दी ही मिलेगी गर्मी से राहत, झमाझम बरसेंगे बादल
Haryana Weather Update: पिछले महीने में हरियाणा में मानसून बारिश अच्छी खासी हुई थी। गर्मी से राहत के साथ-साथ किसानों की धान की फसल के लिए भी फायदा हुआ था। लेकिन जब से अगस्त महीने की शुरूआत हुई है एक बूंद भी पानी नहीं बरसा है। Dainik Haryana News: Today weather Update(नई दिल्ली): मौसम विभाग दवारा दी गई ताजा जानकारी में जल्दी ही हरियाणा के किसानों के लिए और आम जनता के लिए राहत की खबर निकलकर साभने आई है। मौसम विभाग ने हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज और कल यानि 19 अगस्त तक हरियाणा में मौसम साफ बना रहेगा। इसके बाद 20 अगस्त से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और मानसून एक बार फिर से करवट बदलती दिखेगी। सुखे से राहत दिलाने के लिए मानसून एक बार फिय से 20 अगस्त से अपना रूख बदलेंगी। Read Also: Breaking News : कौन है वह महिला, जो सीमा हैदर की तरह कर रही थी भारत में एंट्री पिछले कुछ दिनों से हरियाणा में मानसून कमजोर पड़ी है। बारिश ना होने की वजह से लगातार तापमान में हो रही बढ़ोतरी से लोग परेशान नजर आए हैं। किसानों की फसलों को भी सुखे का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों धान की फसलों को अच्छी बारिश की जरूरत होती है। जोकि इस महीने की शुरूआत से ही देखने को नहीं मिली है। मौसम विभाग दवारा दी गई जानकारी के अनुसार इस सप्ताह में बारिश कम ही रहने वाली है। कुछ जिलों में जैसे करनाल, पंचकुला, कुरुक्षेत्र, कैथल में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है बाकि के जिलो में मौसम साफ ही नजर आने वाला है। एक दम से मानसूनी बारिश के थमने से लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दिन के समय तेज धुप की वजह से आम जनता की मुश्किल बढ़ी हैं। अपनी दिनचर्या के काम करने में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। Read Also: Narayan Sewa Sansthan: हरियाणा में बनने जा रहा नारायण सेवा संस्थान का पहला सेवा केंद्र इस महीने के अंत तक बारिश बहुत कम देखने को मिलने वाली है। 20 अगस्त को मौसम में बदलाव के साथ कई जिलों में हल्की बारिश नजर आ सकती है। लेकिन अधिकतर जिलों में लोगों को तेज धुप का ही सामना करना पड़ सकता है। प्रदेश के लोग बारिश का इंतजार करते नजर आए हैं। इंद्र देवता उन पर कब सक मेहरबान होंगें।