Dainik Haryana News

Weather Update : मौसम ने एक बार फिर बदला मिजाज, जानें आपके यहां का कैसा रहेगा मौसम

 
Weather Update : मौसम ने एक बार फिर बदला मिजाज, जानें आपके यहां का कैसा रहेगा मौसम
UP Weather : नवंबर का आधा महीना जा चुका है। ऐसे में अब लोग कड़ाके की ठंड का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग(Weather Department) की और से जानकारी दी गई है और मौसम के मिजाज के बारे में जानकारी दी है। आइए जानते हैं आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम। Dainik Haryana News,Aaj Ka Mosam(New Delhi): लखनऊ मौसम केंद्र की और से जानकारी दी गई है कि बहुत से जिलों में तापमान 22 से 23 डिग्री तक पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों जहां सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है वो नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर, कानपुर, हरदोई में किया गया है। अधिकतम तापमान की बात की जाए तो वह 25 से 26 डिग्री और न्यूनतक तापमान 12 से 13 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। सबसे कम तापमान की बात की जाए तो वह कानपुर में है जो 12 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। मुजफ्फरनगर और मेरठ में भी तापमान रिकॉर्ड लेवल पर है जो 11 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। READ ALSO :Farming Tips : किसान कर लें ये खेती, बिकती है 2 हजार रूपये किलो

इस साल इतनी होगी ठंड :

इस साल ठंड के बारे में बात की जाए तो दिसंबर महीने में सर्दी अपना पूरा असर दिखाएगी। पिछले साल के जैसी ही सर्दी इस साल भी देखने को मिलेगी। आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया है। हरदोई, कानपुर, बाराबंकी, इटावा, बहराइच, गोरखपुर, वाराणसी, लखीमपुर खीरी, बलिया चुर्क आदि में तापमान 12 डिग्री से लेकर 14 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है। वहीं, कुछ जिले ऐसे भी हैं जहां पर तापमान 29 डिग्री भी बताया जा रहा है। READ MORE :Real Tiger Biography: असल में कौन था टाइगर जिस पर बन चुकी हैं 3 फिल्म सीरीज इसके अलावा झांसी, बांदा, फैजाबाद, फेरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, हमीरपुर में तापमान 28 डिग्री के करीब दर्ज किया जा रहा है। शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, आगरा, अलीगढ़, इटावा आदि में न्यूनतक तापमान 13 से 15 डिग्री के करीब दर्ज किया जा रहा है। अधिकतम की बात करें तो 29 डिग्री दर्ज हो रहा है। सहारनपुर, गाजियाबाद, कन्नौज, आजमगढ़, नोएडा, हापुड़, आदि में 15 डिग्री के आसपास तापमान दर्ज किया जा रहा है जिससे लोगों को ठंड महसूस हो रही है।