Dainik Haryana News

Weather Update : मिचोंग ने मचाई तबाही, चारों तरफ भर गया पानी

 
Weather Update : मिचोंग ने मचाई तबाही, चारों तरफ भर गया पानी
Michong Storm : मिचोंग ने देश में चारों तरफ तबाही मचा दी है। चेन्नई में मंदिरों में पानी भर गया है और भगवान भी पानी में डूबे नजर आ रहा है। रास्तों में पेड़ टूट चुके हैं जिसकी वजह से रास्ते बंद हो गए हैं। आइए खबर में जानते हैं कहां पर मची है तबाही। Dainik Haryana News,Today Weather In Chennai (नई दिल्ली): मिचोंग ने समुद्र में चेन्नई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश भर गया है। मछलियां समंदर से बाहर आ गई हैं जिससे उनको पानी ना मिलने के कारण वो मर रही हैं। लोगों को अपने घरों से सामान लेकर जाते हुए देखा जा रहा है। प्रशासन लगातार लोगों को अलर्ट कर रहा है कि वो जलभराव वाली जगहों पर ना जाएं। मिचोंग ने समंदर को भी अशांत कर दिया है जिसकी वजह से लोगों को घरों से बाहर ना निकलने के लिए अलर्ट जारी किया गया है। READ ALSO :Animal Box office Collection Day 6: छठे दिन ही एनिमल ने पछाड़ा टाइगर 3 को, बंपर कर रही कमाई लोग तेज बारिश को देखकर अपने घरों में रहने के लिए मजबूर हैं, पशुओं को मुश्किल हो रही है। तमिलनाडु में भी सड़कों पर पानी भर गया है। 15 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं, जिसके बाद लोगों को बीच पर ना जाने के लिए अलर्ट जारी किया गया है। अगर लोग सरकार की नहीं मनते हैं तो नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। शहरों में नाव चलनी शुरू हो गई हैं, बसें रूक गई हैं। लोगों को खाने पीनी की चीजों के लिए तरसना पड़ रहा है, क्योंकि पता नहीं लग रहा है कि सड़क कहां हैं। चेन्नई में पानी का बहाव इतना ज्यादा है कि गाड़ियां तेजी से बह रही हैं। मौसम विभाग और सरकार ने चारों तरफ देश में तेज बारिया का अलर्ट जारी किया है। चेन्नई और आसपास के इलाकों में जलभराव हो रहा है जिसके बाद लोग घरों में रहने के लिए मजबूर हो रहे हैं। READ MORE :ISRO : इस साल तक चांद पर इंसान पहुंचाएगा भारत, तैयारी शुरू