Dainik Haryana News

World's Most Expensive Potato : बाप रे! यहां पर मिलता है दुनिया का सबसे महंगा आलू

 
World's Most Expensive Potato : बाप रे! यहां पर मिलता है दुनिया का सबसे महंगा आलू
Most Expensive Potato : वैसे तो आलू 10 से लेकर 25 रूपये किलो तक ही मिलता है और आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है। हर एक किचन में ये पाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे महंगा आलू कहां पाया जाता है। अगर नहीं जानते तो जानने के लिए बने रहें हमारे साथ। Dainik Haryana News,Today Potato Price (नई दिल्ली): हमारे भारत देश में तो हर रोज आलू के साथ कोई ना कोई सब्जी को मिलाया जाता है। सर्दियों में तो हर दिन आलू को खाया जाता है। लगभग इसकी कीमत 30 रूपये से ज्यादा नहीं जाती है। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि दुनिया का सबसे महंगा आलू कहां मिलता है और उसका क्या नाम है। 'Le Bonnotte' आलू, जिसकी कीमत सोने और चांदी से भी ज्यादा है। READ ALSO :Diesel-Petrol Price : नए साल पर इतने रूपये कम हो सकते हैं डीजल-पेट्रोल के दाम, चेक करें आपके शहर में कितने रूपये सस्ते होंगे तेल 'Le Bonnotte' आलू की कीमत एक किलो 50 हजार रूपये से लेकर 90 हजार रूपये किलो तक बिकता है। इस आलू को फ्रांस में उगाया जाता है और दुनिया का सबसे महंगा आलू है। इसकी सीमित उपलब्धता और उच्च मांग के कारण, ले बोनोटे आलू दुनिया के सबसे महंगे आलू में से एक हैं। यूपी और हरियाणा में आलू का थोक भाव फिलहाल 500 रुपये प्रति क्विंटल है, जबकि यहां 'Le Bonnotte' आलू की कीमत सोने और चांदी से भी अधिक है। 'Le Bonnotte' आलू नोइरमौटियर द्वीप पर उगाई जाती है और हर साल जून के महीने में इसे निकाल लिया जाता है, इस आलू का आकार छोटा, मोटा व मखमली होता है। इस आलू का पूरी दुनिया में उत्पादन सिर्फ 100 टन ही होता है और मार्केट में इस 50 हजार रूपये किलो आलू को खरीदने के लिए लोग लाइनों में लगे रहते हैं, लेकिन कुछ ही लोगों को यह मिल पाता है। READ MORE :Acharya Chanakya Niti : औरतों बारे में कही आचार्य चाणक्य की ये बातें कभी ना भूलें