Youtube Scam: जैसे ही Youtube पर वीडियो को लाइक किया, खाते से कट गए 75 लाख
Oct 19, 2023, 15:35 IST
Cyber Crime: पहले फ्राड के तरीके क्या कम थे जो अब Youtube का रास्ता भी खोज लिया। एक लाइक करने से ही लग गया लाखों का चुना। साइबर क्राइम के पांव लगातार पसरते जा रहे हैं। एक गलती और खाता खाली। साइबर ठग आए दिन बहुत से लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। पढ़े लिखे लोग भी इनके झांसे में आ रहे हैं। एक Youtube सकैम(Youtube Scam) की खबर सामने आई है। Dainik Haryana News: Cyber Scam(ब्यूरो): नागपुर के रहने वाले 56 साल के सारिकोंडा राजू से पहली बार साइबर ठग ने टेलीग्राम आइडी पर संपर्क किया था। ठग ने राजू को Youtube पर वीडियो को लाइक कर कमाई करने का झांसा दिया। वीडियो लाइक करने के बाद उसका स्क्रीनशॉट लेकर शेयर करने के लिए कहा। शुरूआत होती है राजू की कमाई से। इसके बाद राजू को कुछ पैसे भी मिलने लगे। इसके बाद राजू की कमाई जारी रही। राजू ने जालसाज के झांसे में आकर अपने बैंक अकाउंट की डिटेल ठग के साथ सांझी कर दी। Read Also: Small Business Idea:अगर जमीन के मालिक हैं तो आज ही शुरू करें ये मोटी कमाई वाला बिजनेस जैसे ही ठग को बैंक अकाउंट की जानकारी मिली, उसने तुरंत ही राजु के खाते से 77 लाख रूपये निकाल लिए। इसके बाद राजू ने इसकी शिकायत पुलिस में की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।