Dainik Haryana News

youtuber Manish Kashyap: यूट्यूबर मनीष कश्यप के समर्थकों नें किया हाईवे जाम

 
youtuber Manish Kashyap: यूट्यूबर मनीष कश्यप के समर्थकों नें किया हाईवे जाम
Manish Kashyap: यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी को लेकर बिहार मे लोग सड़कों पर उतर आए हैं। सड़कों पर जाम लगाया गया है। मनीष कश्यप के समर्थकों का कहना है कि मनीष बेकसूर हैं। उन पर गलत आरोप लगाए गए हैं। इसलिए उन्हें रिहा किया जाए। बिहार के कई जिलों में मनीष कश्यप की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन किया गया।   Dainik Haryana News: Bihar News: आपकी जानकारी के लिए बतादें की कई दिन पहले यूट्यूबर मनीष कश्यप (Manish Kashyap)को बिहार में मजदूरों की गलत खबर डालनें पर गिरफ्तार किया गया था। उनके कई बैंकों के खातों की भी छानबीन की गई थी। जिसके बाद मनीष कश्यप के समर्थकों विरोध करने सड़कों पर उतर आए हैं। उनकी गिरफ्तारी में बेगूसराय में हर-हर महादेव चौंक पर राष्ट्रीय जन जन पार्टी के कार्यकर्ता तथा अन्य समर्थकों पहुँच गए। इसके बाद समर्थकों ने बेगूसराय में हर-हर महादेव चौंक पर सैकड़ों की संख्या में पहुँच कर हाईवे नंबर एन एच 31 पर यूट्यूबर मनीष कश्यप (Manish Kashyap)के समर्थकों नें किया हाईवे पर जाम लगा दिया।   Read Also: Vladimir Putin: रूस के राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ निकला अरेस्ट वारंट! क्या भारत आते कर लिए जाएंगे गिरफ्तार? मनीष कश्यप (Manish Kashyap) ने तमिलनाडु में मजदूरों की पिटाई का विडियो अपलोड किया था। जिसके बाद उनकी समस्या बढ़ गई। और बिहार सरकार ने इस मामले की जांच करवाई। जिसमें सरकार की और से यह मामला फर्जी पाया गया। इसके बाद यूट्यूबर मनीष कश्यप की मुश्किलों में इजाफा हो गया। इसके बाद मनीष कश्यप (Manish Kashyap)को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद बिहार में हड़कंप मचा हुआ है। लोग सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे हैं। बिहार के कई जिलों में मनीष कश्यप के समर्थकों ने सड़कों को जाम कर दिया तथा मनीष को रिहा करने की बात कही।   Read Also: Rules Changed : पेंशन लेने वालों के लिए बड़ी खबर, बदलने जा रहे ये नियम समर्थकों का कहना है कि मनीषा को गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया है। इस मुद्दे से जुड़ी हर एक खबर हम आपके लिए लेकर आते रहेंगे। इस मुद्दे से जुड़ी सारी खबरों की जानकारी के लिए बनें रहें दैनिक हरियाणा न्यूज के साथ।