Dainik Haryana News

Happy Birthday Yuvraj Singh: 42 के हुए युवराज सिंह, पत्नी ने कही ये बात, एक नजर युवराज के क्रिकेट कैरियर पर

 
Happy Birthday Yuvraj Singh: 42 के हुए युवराज सिंह, पत्नी ने कही ये बात, एक नजर युवराज के क्रिकेट कैरियर पर
Yuvraj Singh Birthday Today: भारत के पूर्व बांए हाथ के दिग्गज आलराउंडर युवराज सिंह का आज जन्मदिन है। युवराज सिंह आज 42 साल के हो चुके हैं। युवराज सिंह ने बहुत नाम कमाया है। Dainik Haryana News: Yuvraj Singh(ब्यूरो): बहुत सी मुश्किलों का सामना करने के बाद युवराज सिंह ने हार नहीं मानी और कैंसर जैसी भयानक बीमारी से लड़कर जिंदगी की जंग जीत ली। चलिए एक नजर भारत के इस महान खिलाड़ी के क्रिकेट कैरियर पर भी डाल लेते हैं। युवराज सिंह आज 42 साल के हो चुके हैं तो उनकी पत्नी हैजल कीच(Yuvraj Singh wife Hazel Keech) ने अपने पति पर खूब प्यार लुटाया है। पत्नी ने एक पोस्ट शेयर की है। पत्नी हैजल कीच ने इस पोस्ट में पति युवराज सिंह के साथ बिताए बहुत से लमहे नजर आए हैं। इस पोस्ट में पति-पत्नी के बहुत से खूबसूरत लमहे नजर आए हैं। Read Also: Rajasthan New CM: राजस्थान में इस बार किसकी बारी, वसुंधरा यां कोई और? इसमें युराज सिंह अपने दोनों बच्चों को एक साथ गोद में उठाए नजर आते हैं। युवराज सिंह के 42 वें जन्मदिन की पार्टी में सचिन तेंदुलकर, कुनाल खेमू, नेहा धुपिया नजर आई हैं। युवराज सिंह की पार्टी के बहुत से वीडियो वायरल हो रहे हैं।

युवराज सिंह क्रिकेट कैरियर(Yuvraj Singh Cricket Career)

युवराज सिंह वो खिलाड़ी हैं जो 2007 में टी 20 विश्वकप और 2011 के वन-डे विश्वकप जिताने में सबसे बड़ा हाथ है। ये बात उनके सभी साथी खिलाड़ी भी मानते हैं। युवराज सिंह का क्रिकेट कैरियर बहुत ही शानदार रहा है। युवराज सिंह की कमी टीम इंडिया में अभी तक कोई पुरी नहीं कर पाया है। Read Also: Gori Nagori Dance : गोरी नागोरी ने लचकाई पतली कमरिया, जनता ने मचाया शोर