Dainik Haryana News

Small Business Idea : छोटे से बिजनेस से खड़ा किया लाखों का टर्नओवर
 

Easy Business Idea : मेहनत के दम पर कुछ भी हासिल किया जा सकता है। आज हम आपको एक ऐसे शख्स की कहानी बताने जा रहे है,जो पहले चुड़ी कारखाने में 250 रूपये महीने पर नौकरी करता था लेकिन आज लाखों का मालिक है। आइए जानते है इस शख्स के बारे में।
 
Small Business Idea : छोटे से बिजनेस से खड़ा किया लाखों का टर्नओवर

Dainik Haryana News,Latest Business Idea(नई दिल्ली): अगर जीवन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो जीवन में कुछ भी हासिल किया जा सकता है। बस सफलता की चढ़ने के लिए मेहनत की जरूरत होती है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है फिरोजाबाद में रहने वाले नाथूराम मुनीम ने। कई सालों तक चुड़ी के कारखाने में मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालने वाले मुनीम ने अपनी मेहनत और लगन से आज लाखों का करोबार खड़ा कर दिया है। उनके इस करोबार में उनके बेटे भी साथ दे रहे है। अब उनकी लाखों की इनकम हो चुकी है।

फिरोजाबाद के आसफबाद चौराहे पर मुनीम जी वस्त्र भंडार के नाम से दुकान करने वाले नाथूराम मुनीम के बेटे हरिश्चंद यादव ने बताया कि उनके पिता आज से लगभग 58 साल यहीं पर एक चुड़ी कारखाने में नौकरी करता था। उस समय उन्हें 250 रूपये महीना मिलता था। इससे परिवार का गुजारा मुश्किल से होता था। एक दिन उन्होंने व्यापार का मन बनाया और कपड़ों का एक छोटा सा करोबार शुरू किया।

READ ALSO :http://dainikharyananews.com/business/business-idea-start-this-business-by-investing-so-much/cid13214513.htm

हरिश्चंद यादव(Harishchand Yadav): 

गांव से खेत बेचकर आए थे फिरोजाबाद नाथूराम मुनीम के बेटे हरिश्चंद यादव ने बताया कि उनके पिताजी कई साल पहले गांव से खेत बेचकर आए थे। फिरोजाबाद आने के बाद उन्होंने रहने के लिए जमीन खरीदी और चुड़ी के एक कारखाने में नौकरी करने लगे। उन्होंने 25 साल तक चुड़ी के कारखाने में नौकरी की और अब हम मिलकर अलग अलग फर्म चला रहे है। इनकम भी बहुत हो रही है।

READ MORE :http://dainikharyananews.com/business/business-idea-this-farming-made-farmers-rich-earning-6-lakh/cid13213889.htm

बेटे कारोबार को आगे बढ़ा रहे:

हरिश्चंद यादव ने बताया कि धीरे धीरे यह कारोबार आगे बढ़ा और बच्चे भी इसमें साथ देने लगे। बच्चे भी पढ़ लिखकर इसी व्यापार को संभालने लगे और आज इनकी चार अलग अलग फर्म चल रही है। इसमें मुनीम जी वस्त्र भंडार,संजय ज्वेलर्स,आयुष हॉस्पिटल और एक टायर की एजेंसी भी है।