Dainik Haryana News

Delhi Weather Today : आज देश में कैसा रहेगा मौसम, चेक करें अपने शहर का मौसम 
 

Himanchal Pradesh weather Today : पहाड़ी इलाका हिमाचल प्रदेश में 26 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। ऐसे में प्रदेश के पांच जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू मंडी व शिमला में आंधी व वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और कुछ इलाके येलो अलर्ट पर भी है। जम्मू कश्मीर में अगले सप्ताह वर्षा और हिमपात के आसार फिर बन रहे हैं।
 
Delhi Weather Today : आज देश में कैसा रहेगा मौसम, चेक करें अपने शहर का मौसम 

Dainik Haryana News,Weather Forcast(नई दिल्ली): पहाड़ों में लगातार बर्फबारी देखने को मिल रही है। आज दिल्ली के मौसम की बात की जाए तो 4 डिग्री से कम दर्ज किया जा रहा है। न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है। रविवार के दिन बताया जा रहा है कि तापमान 10 डिग्री से ज्यादा हो जाएगा और अब दिन के समय में तेज धूप खिल रही है।


आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

READ ALSO :Haryana Ka Mosam : हरियाणा में इस दिन मौसम बदलेगा अपना मिजाज, झमाझम बारिश के साथ मनेगा वेलैंटाइन डे

बिहार(Bihar Weather Today) के कई जिलों में दो दिनों से हल्की बारिश देखने को मिल रही है। पश्चिमी विक्षोभा कम सक्रिय हो गया है। आईएमडी का कहना है कि मौसम में अगले तीन दिनों तक बदलाव होता रहेगा। 27 फरवरी को पटना दक्षिणी व उत्तरी इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है और बारिश की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। 


उत्तर प्रदेश का मौसम(Uttar Pradesh weather)?

लखनऊ में आज का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री व अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। गाजियाबाद में 11 डिग्री न्यूनतम तापमान व अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया है। हालांकि, आज गाजियाबद(UP Weather Today) में मौसम साफ रहेगा और तेज धूप देखने को मिलेगी। 


पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का कहर:

READ MORE :Haryana ka mosam : हरियाणा के इन जिलों में झमाझम बरसेंगे बदरा

पहाड़ी इलाका हिमाचल प्रदेश में 26 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। ऐसे में प्रदेश के पांच जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू मंडी व शिमला में आंधी व वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और कुछ इलाके येलो अलर्ट पर भी है। जम्मू कश्मीर में अगले सप्ताह वर्षा और हिमपात के आसार फिर बन रहे हैं।

मौसम विभाग(Weather Update) के अनुसार यहां वायुमंडल में मौजूद दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएंगे। इसके चलते 26 फरवरी से चार मार्च तक मौसम के मिजाज तीखे बने रहेंगे और अधिकांश इलाकों में सामान्य से अधिक बर्फबारी हो सकती है। शुक्रवार पूरे प्रदेश में अच्छी धूप निकली। इससे न्यूनतम तापमान में भी कमी आई है। उत्तराखंड में हाल ही मौसम शुष्क बना हुआ है और कई इलाकोें में तेज धूप निकल रही है। धूप तेज होने की वजह से लोगों को कम ठंड का अहसास है।