Dainik Haryana News

Haryana ka mosam : हरियाणा के इन जिलों में झमाझम बरसेंगे बदरा
 

Weather Of Haryana : अगर आप भी हरियाणा के वासी हैं और ठंड का प्रकोप झेल रहे हैं। पूरे उत्तर भारत में धुंध की चादर छाई हुई है। मौसम विभाग की तरफ से हरियाणा के कुछ जिलों में बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। आइए खबर में जानते हैं किन जिलों में हो सकती है बारिश। 
 
 
Haryana ka mosam : हरियाणा के इन जिलों में झमाझम बरसेंगे बदरा

Dainik Haryana News,Haryana Weather Forcast(ब्यूरो): हरियाणा, पंजाब, यूपी व राजस्थान में धुंध देखने को मिल रही है। हरियाणा में कल विजिबिलिटी 20 मीटर तक ही देखी गई है। आईएमडी की तरफ से हरियाणा और पंजाब में कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा चंडीगढ़ में सुबह के समय कोहरा तो दिन में धूप देखने को मिल सकती है और हिमाचल में ताजा बर्फबारी हो सकती है। हरियाणा के अंबाला, कैथल, कुरूक्षेत्र, सोनीपत, फतेहाबाद, सिरसा, करनाल आदि जिलों में ज्यादा कोहरे की संभावना जताई गई है। जीटी बेल्ट पर पड़ने वाले जिलों में तापमान में ज्यादा गिरावट देखने को मिल सकती है।  

READ ALSO :Rajasthan Weather : राजस्थान के 11 जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी, ये जिला रहा सबसे ठंडा


इन जिलों में बारिश की संभावना?

मौसम विभाग की तरफ से जानकारी दी गई है कि नवांशहर, जालंधर, मुक्तसर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, मोगा, बठिंडा, लेधियाना, पटियाला, मानसा, फतेहगढ़, बरनाला, आदि शहरों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। पंजाब में स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट की तरफ से संदेश भेजे गए हैं, जिसमें मंगलवार दोपहर 3.30 बजे तक हालात खराब रहने का अनुमान है।


पंजाब में आईएमडी का अलर्ट जारी(IMD alert In Punjab) :

READ MORE :Delhi Weather Update: दिल्ली में ठंड से बड़ी परेशानी तबाही मचा सकता है पश्चिमी विक्षोभ

पंजाब मौसम विभाग की तरफ से लाहौल, शिमला, किन्नौर, चंबा, स्पीति, शिमला, आदि में भी बारिश की संभावना है। हालांकि, कुछ जिलों में तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी भी देखने को मिली है। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 4 व अधिकतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। अमृतसर में 5 से 12 डिग्री तक जा चुका है, लुधियाना में तापमान 3 से 13 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। जालंधर में 5 से 12 डिग्री, करनाल में 3 से 12 डिग्री, अंबाला में 3 से 13 डिग्री, धर्मशला में 4 से 20 डिग्री, पानीपत में 3 से 15 डिग्री तापमान को दर्ज किया गया है जो कड़ाके ठंड को दिखा रहा है।