Dainik Haryana News

indian idol 2024 : इंडियन आइडल 2024 के लिए ऐसे करें आवेदन, ये देने होंगे जरूरी डॉक्यूमेंट्स

Indian Idol Audition 2024 : अगर आपके अंदर सिंगिंग की प्रतिभा है तो ये खबर जरूर पढ़ लेना क्योंकि हम आपको ऐसा मंच के बारे में बतोने जा रहे हैं जहां आप अपने
 
indian idol 2024 : इंडियन आइडल 2024 के लिए ऐसे करें आवेदन, ये देने होंगे जरूरी डॉक्यूमेंट्स

Dainik Haryana News,Indian Idol Audition (नई दिल्ली): म्यूजिक एक अद्भुत अहसास है। शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा होगा जिसे म्यूजिक पसंद न हो। म्यूजिक आपके तनाव को दूर तो करता ही है साथ ही एक कल्पना को सहजने के लिए भी अनोखा अहसास है। बहुत सारे स्ट्रैस और दुख को आप गुनगुनाकर कम कर सकते हैं। दुनिया में बहुत से ऐसे लोग हैं जो सिंगिंग अच्छी करते हैं उन्हें गाने का बहुत शौक है। लेकिन कोई मंच न मिलने की वजह से अपनी प्रतिभा को  कहीं दिखा नहीं पाते और उनकी प्रतिभा किसी पार्टी या घर के बाथरूम में गुनगुनाने तक ही सीमित रह जाती है।

READ ALSO :Khelo India Para Games : हरियाणा के इस गांव की बेटी ने 'खेलो इंडिया पैरा गेम्स' में जीता गोल्ड

लेकिन अब घबराने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको बताने जा रहे हैं। देश के सबसे बड़े मंच इंडियन आइडल में जाने का आसान सा तरीका जिसे अपनाकर आप इंडियन आइडल के मंच तक पहुंच सकते हैं और अपनी प्रतिभा को दूरे देश तक पहुंचा सकते हैं। अगर आप अच्छे सिंगर बनना चाहते हैं तो दो बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। एक तो आपको निराश होना नहीं चाहिए। निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। खबर में जानिए इंडियन आइडल के मंच तक पहुंचने का आसान तरीका।

 क्षेत्र में अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता दिखाने के लिए एक उत्कृष्ट मंच है इंडियन आइडल:


इंडियन आइडल ऑडिशन 2024(Indian Idol Audition 2024) में भाग लेना नि:शुल्क है, और सोनी प्रतिभागियों की देखभाल करेगा। इंडियन आइडल ऑडिशन 2023 सीजन की प्रतियोगिता के जज अनु मलिक, नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया होंगे। पूरा शो सोनी टीवी पर दिखाया जाएगा। सभी को पिछले सभी ऑडिशन की गायन प्रतियोगिताएं पसंद आईं और प्रतिभागियों और प्रशंसकों को ऑडिशन का बेसब्री से इंतजार था। एक प्रतियोगिता और इंडियन आइडल का खिताब जीतने के लिए। प्रतिभाशाली गायकों के लिए प्रचार और प्रसिद्धि पाने का यह एक सुनहरा अवसर है। यह भारत में कई महत्वाकांक्षी युवा प्रतिभाओं को आकर्षित करता है, और यह क्षेत्र में अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता दिखाने के लिए एक उत्कृष्ट मंच है।

READ MORE :National Games : 37 वें नेशनल गेम्स में हरियाणा सेपक टाकरा खेल के 20 खिलाड़ी व 5 आफिशियल भाग लेगें

इंडियन आइडल ऑडिशन 2024 आयु सीमा:


इंडियन आइडल ऑडिशन 2024 के सीजऩ 14(indian idol auditions 2024 season 14) के लिए, जो आवेदक पंजीकरण करने और शो में अपनी गायन प्रतिभा दिखाने वाले हैं, उनकी आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। अगर आपकी उम्र 18 साल से कम है तो आवेदन खारिज कर दिया जाएगा।

 ये डॉक्यूमेंट्स जरूरी:


2 तस्वीर
आधार कार्ड/पैन कार्ड
निवास प्रमाण पत्र
जन्मतिथि का प्रमाण
मेल पता
फोन नंबर
शहर