Dainik Haryana News

Viral News : पत्नी से लड़ाई होते ही शख्स ने इन चीजों को उड़ाने की दी धमकी
 

Big Breaking : पति-पत्नी के बीच हमेशा झगड़े होते रहते हैं। बाद में उनके बीच में जल्दी ही समझौता भी हो जाता है। आज हम आपको एक ऐसे झगड़े के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में सुनने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई। आइए खबर में जानते हैं इस झगड़े के बारे में। 
 
Viral News : पत्नी से लड़ाई होते ही शख्स ने इन चीजों को उड़ाने की दी धमकी

Dainik Haryana News,Gurugram Latest News(चंडीगढ़): पति-पत्नी के झगड़े का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे पुलिस प्रशासन को भी हिला कर रख दिया है। पत्नी से झगड़ा होने पर एक व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया और कहा कि भारत के इन जगहों पर बम से उड़ा दूंगा। पुलिस ने इस फोन कॉल को सुनते ही एक्शन लिया और 48 घंटे में ही आरोपी को हिरासत में ले लिया।

READ ALSO :Haryana Sonipat News: हाई वोल्टेज तार लगाने आये कर्मचारियों को गांव वालों ने भेजा वापस, पुलिस ने सरपंच समेत कई लोगों को किया गिरफ्तार

पूछताछ के बाद पता चला है कि आरोपी मुंबई का रहने वाला है जो 12 साल से गुरूग्राम के समसपुर में अपने परिवार के साथ किराए के मकान पर रहता था। एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि आरोपी विकास पहले गुरुग्राम में सिक्योरिटी गार्ड व केमिस्ट शॉप में नौकरी करता था, लेकिन साल 2020 में कोरोना की वजह से उसकी नौकरी चली गई और वह नशा करने लगा।

READ MORE :4 New Projects In Haryana : हरियाणा में 34 करोड़ रूपये की लागत से लगने जा रहे 4 नए प्रोजेक्ट

नशे की लत को लेकर अक्सर उसकी पत्नी से झगड़ा रहता था। जिसकी वजह से परेशान होकर अपनी भड़ास निकालने के लिए पुलिस के कंट्रोल रूम के पास फोन किया और बम से उड़ाने की धमकी दे दी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार नी आगे की कर्रवाई की जाएगी।