Dainik Haryana News

 Best Health Tips:इन 10 चीजों के सेवन से आज ही कर लें परहेज, वरना गल सकती हैं हड्डियां 
 

Foods Bad for Bones:आपका पूरा शरीर हड्डियों के ढांचे पर टिका है। हड्डियों में किसी भी तरह की कमजोरी या बीमारी पूरे शरीर को लाचार बना सकता हैं। शरीर में 206 हड्डियां है और सेहत को दुरूस्त रखने के लिए हर हड्डी का अपना अलग महत्त्व हैं। हड्डियां शरीर में कई भूमिकाएं निभाती हैं आइए जानते हैं पूरी खबर के बारे में।
 
 
 Best Health Tips:इन 10 चीजों के सेवन से आज ही कर लें परहेज, वरना गल सकती हैं हड्डियां 

Dainik Haryana News, Health Tips For Fitness(New Delhi): हड्डियों को मजबूत कैसे बनाएं? हड्डियों को मजबूत बनाएं रखने के लिए कैल्शियम और विटामिन डी जैसे पोषक तत्वों की जरूरत होती है। शरीर में इन तत्वों की कमी से हड्डियों की बीमारी ऑस्टियोपोरोसिस और बच्चों में रिकेट्स का जोखिम बढ़ सकता है।

Read Also:Skin Health Tips : इन स्वादिष्ट फूड का करें सेवन, खाते ही चेहरे पर आएगी मुस्कराहट

हड्डियों को मजबूत करने के लिए क्या खांए? हड्डियों को मजबूत औा स्वस्थ बनाने के लिए आपको खाने में कैल्शियम की कमी नहीं होने देनी चाहिए । हालांकि रोजाना खाई जाने वाली कुछ चीजें आपको शरीर को कैल्शियम को अवशोषित करने, हड्डियों के खनिज घनत्व को कम करने के लिए बहुत कुछ चीजों से रोक सकते हैं। आप इन खाद्य पदार्थो से सावधान रहें क्योंकि से आपकी हड्डियों को नुकसान पहुचा सकती हैं।


नमक का अधिक सेवन(Excessive salt intake)

एक्सपर्ट मानते हैं कि आप जितना अधिक नमकीन खाएंगे, उतना अधिक कैल्शियम खो देंगे। नमक को किडनी के जरिए अधिक कैल्शियम निकालने के लिए जिम्मेदार माना जाता हैं। हर रोज 2,300 मिलीग्राम से कम ही नमक खाएं। एशिया पैसिफिक जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया हैं। जिन चीनी पुरूषों को नमकीन भोजन  खाने की आदत थी, उनमें ऑस्टियोपोसिस होने का खतरा अधिक था। एक ऐसी ही स्थिति में हड्डियों के पतले होने का कारण बनती हैं।



इन फूड्स से पूरी करें कैल्शियम की कमी

चीनी का अधिक सेवन(Excessive sugar intake)

मीठी चीजों का सेवन सीधे रूप से हड्डियों के नुकसान से नहीं जुडा हैं लेकिन हड्डियों को नुकसान तब होता हैं जब लोग बहुत अधिक चीनी का सेवन करते हैं। इसकी वजह यह है कि मीठा शरीर को कैल्शियम, विटामिन डी या अन्य जरूरी पोषक नहीं मिल पाते हैं। अगर आप बहुत अधिक खाते है तो सूखा आलूबुखारा, क्रैनबेरी और अन्य एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर फलों का सेवन करें क्योंकि इनमें कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूती देता है।


सोडा(soda)


बहुत अधिक सोडा पीने वालों की हड्डियां कमजोर होने का ज्यादा खतरा होता है। एक हफ्ते में सात या अधिक कोला पीने से हड्डियों के खनिज घनत्व में कमी और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ सकता है। किसी भी तरह का सोडा सेहत के लिए ठीक नहीं है। द अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में पकाशित एक अध्ययन के अनुसार, मेनोपॉज के बाद सोडा पीने वाली 73,000 महिलाओं पर हुए अध्ययन में पाया गया कि उनमें हिप फ्रैक्चर का खतरा बढ़ गया था।


कैफीन(caffeine)

बीएमसी मस्कुलोस्केलेटल डिसऑर्डर में प्रकाशित(Oral Health Tips)एक अध्ययन में पाया गया कि कैफीन का अधिक सेवन करने से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। अध्ययन में पाया गया कि मेनोपॉज के बाद कैफीन का अधिक सेवन करने से महिलाओं में हड्डियों का घनत्व कम होने लगा था। कैफीन (Dily Health Tips )हड्डियों से कैल्शियम निकालता है, जिससे उनकी ताकत कम होती जाती हैं7 100 मिलीग्राम कैफीन से लगभग 6 मिलीग्राम कैल्शियम नष्ट हो जाता हैं।


कुछ तरह की फलियां(Some types of beans)


कुछ तरह की फलियां आपके शरीर को कैल्शियम अवशोषित करने से रोक सकती हैं। पिंटो बीन्स, नेवी बीन्स और मटर में फाइटेट्स नामक पदार्थ की अधिक मात्रा होती है। फाइटेट्स शरीर की कैल्शियम को अवशोषित करने की क्षमता को कम कर सकते हैं। हालांकि बीन्स मैग्नीशियम, फाइबर और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो उन्हें ऑस्टियोपोरोसिस की रोकथाम के लिए अच्छा मन जाता है इसलिए आपको उनसे पूरी तरह से बचने की जरूरत नहीं है। बीन्स को कुछ घंटों के लिए पानी में भिगोकर फिर उन्हें ताजे पानी में पकाकर फाइटेट लेवल को कम किया जा सकता है।

Read More:Heart Health Tips : अगर शरीर में दिखाई दे ये लक्षण तो तुरंत डॉक्टर से लें सलाह, हो सकते है खतरनाक

शराब(Liquor)

शराब का सेवन हड्डियों के द्रव्यमान में कमी, फैक्चर की घटनाओं में वृद्धि और फ्रैक्चर के उपचार में देरी के लिए जाना जाता है। बीएमजे ओपन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार 19 से 30 वर्ष की स्वस्थ महिलाएं, जो अधिक मात्रा में शराब का सेवन करती थी। उनमें शराब का सेवन करने वाली महिलाओं की तुलना में हड्डियों का घनत्व कम था।