Dainik Haryana News

Korean People Health Advice   :   कोरियन लोग अपने चेहरे को चांद सा चमकाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करते है ये चीज
 

Korean Skin Care Tips :   अक्सर आपने देखा होगा कि कोरियाई लोग अपनी उम्र से ज्यादा सुंदर और जवान दिखते हैं। अगर आप भी उनकी तरह सुंदर और जवान नजर आना चाहते है तो कोरियाई लोगों की तरह कुछ सप्लीमेंट्स का उपयोग शुरू कर दीजिए। 
 
 
Korean People Health Advice   :   कोरियन लोग अपने चेहरे को चांद सा चमकाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करते है ये चीज

Dainik Haryana News, Korean Skin Care Diet (New Delhi)   :   कोरियन कल्चर का खुमार इन दिनों लोगों पर खूब चढ़ा हुआ है। खासतौर से अगर बात यंग और फिट दिखने की हो तो ज्यादातर लोग कोरियन पद्धतियों पर ही विश्वास करते है। कोरियाई लोग अपनी उम्र से ज्यादा जवान और हेल्दी नजर आते है इसके पीछे की वजह उनकी वर्कआउट और डाइट है।

Read Also :  Skin Care Tips : आज ही छोड़ें ये 7 आदतें, स्किन हो सकती है खराब

 कोरियाई लोग पोषक तत्वों से भरपूर मछली, सब्जियां, फर्मेन्टेड फ्रूड्स का सेवन ज्यादा करते हैं। वहीं रेगुलर फिजिकल एक्टिविटी भी इनकी फिटनेस को बढ़ावा देती है। इसके अलावा कुछ तरह की पारंपरिक चाय और रिलैक्सेशन टेक्निक भी हेल्दी लाइफस्टाइल को मेंटेन करने में मदद करती है। अगर आप भी अपने समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देना चाहते है तो कोरियाई लोगोें की तरह कुछ सप्लीमेंट्स का उपयोग शुरू कर दीजिए। अपनी ओवर ऑल हेल्थ को प्रमोट करने के लिए कोरियाई लोग अक्सर इसे अपने रूटीन में शामिल करते है। आइए जानते है इन 8 सप्लीमेंट के बारे में 


ग्रीन टी का आर्क 

ग्री टी सदियों से कोरियाई संस्कृति का एक अभिन्न अंग है। इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं। पॉलीफेनोल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी एक्सट्रेक्ट सप्लीमेंट मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने, हद्य स्वास्थ्य को ठीक रहने और वेट मैनेजमेंट में मदद करता है। 


हल्दी

कोरियाई लोग हल्दी का उपयोग बहुत करते हैं। इस जड़ी-बूटी में करक्यूमिन होता है। यह अपने एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जानी जाता है। इसके स्वास्थ्य लाभों को जानकर कई कोरियाई लोग अब जोड़ों के स्वास्थ्य और सूजन को कम करने के लिए हल्दी का इस्तेमाल करने लगे हैं। 


विटामिन सी

विटामिन सी इंडियन स्किन के लिए बहुत ही असरदार है। अपने एंटीऑक्सीइडेंट गुणों और मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कोरियाई लोग अक्सर अपने डाइट में विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे खट्टे फल, जामुन और हरी सब्जियां शामिल करते हैं। कई लोग विटामिन सी के सप्लीमेंटस पर निर्भर हैं। खासकर ठंड और फ्लू के मौसम में इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए ये कोरियाई लोग इसका रोजाना सेवन करते है। 

Read More : Skin Care Tips: अगर आप भी चाहते हैं कैटरिना सा चमकता चेहरा तो रात को लगाए ये चीजे!


कोलेजन 

स्किन को जवान रखने में कोलेजन काफी लाभकारी है। कोलेजन एक प्रोटीन है जो त्वचा, बालों और नाखूनों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। कई लोग अपनी ब्यूटी डाइट में कोलेजन के सप्लीमेंट लेते हैं। ये सप्लीमेंट त्वचा की लोच और  हाइड्रोजन को बढ़ावा देता हैं। यह चेहरे पर आने वाली झुर्रियों को भी कम करता है।

ओमेगा-3

फैटी एसिडसैल्मन और मैकेरल जैसी फैट से भरपूर मछली में प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड ह्दय स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। हर कोई नियमित रूप से मछली का सेवन नहीं करता है इसलिए कई कोरियाई लोग ओमेगा-3 सप्लीमेंट को पसंद करते है।
 इसलिए कई कोरियाई लोग ओमेगा-3 के सप्लीमेंट लेना पसंद करते हैं।

खासकर अगर वह मछली के तेल या शैवाल से मिले, तो ज्यादा फायदेमंद होता है। यह सप्लीमेंट हृदय के स्वस्थ्य और सूजन को कम करता है, जिससे आप बढ़ती उम्र में जवां और फिट दिखाई देते हैं।प्रोबायोटिक्सहम भारतीय लोग पेट के स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए प्रोबायोटिक्स का सेवन करते हैं। यही प्रोबायोटिक्स दक्षिण कोरिया में पॉपुलैरिटी बटोर रहा है। फर्मेंटेड फूड जैसे किमची, दही और अन्य पारंपरिक कोरियाई व्यंजन गुड बैक्टीरिया के सेवन में योगदान करते हैं। हालांकि, कई कोरियाई लोग पाचन स्वास्थ्य और प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए प्रोबायोटिक सप्लीमेंट का भी सेवन करने लगे हैं।

रेड जिनसेंगरेड जिनसेंग, एक पॉपुलर पारंपरिक कोरियाई उपचार है। यह अपने एडाप्टोजेनिक गुणों के लिए जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह तनाव को दूर करता है और ऊर्जा के स्तर को बढ़ाता है। रेड जिनसेंग का सेवन कोरियाई लोग कैप्सूल, अर्क , चाय और टॉनिक में एक कंपोनेंट के रूप में करते हैं।

कोरियाई लोगों की आदतों को कैसे अपने जीवन में लागू करें

1- रंगीन सब्जियों, टोफू और मछली जैसे लीन प्रोटीन और किमची जैसे फर्मेन्टेड फूड्स के साथ संतुलित भोजन का सेवन करें।
2- माइंडफुल ईटिंग के लिए पोर्शन कंट्रोल पर ध्यान दें।
3- डेली वॉक या ताइक्वांडो जैसी फिजिकल एक्सरसाइज कर सकते हैं।
4- सोने और जागने का शेड्यूल बनाएं।
5- त्वचा की देखभाल पर जोर दें।
6- पारंपरिक चाय पीकर हाइड्रेटेड रहें।