Dainik Haryana News

Winter Health Tips  :   सर्दियों में कैफीन कम करने के लिए करें इन 5 हर्बल टी का सेवन

Health Tips For 2024  :   सर्दियों के मौसम में ज्यादातर लोगों को चाय पीना पसंद होता हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी जो सर्दी में कम चाय पीते हैं। चाय में कैफीन होता है जो स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है। इसलिए आइए जानते है चाय की जगह पर और क्या-क्या पी सकते है।

 
Winter Health Tips  :   सर्दियों में कैफीन कम करने के लिए करें इन 5 हर्बल टी का सेवन

Dainik Haryana News, Types of Colourful Tea (New Delhi)  :   सर्दियों के मौसम में बहुत से लोगों को चाय पीना पसंद होता हैं। सर्दी में चाय पीने वाले लोग दिन में 2-3 बार चाय पीते होंगे। लेकिन क्या आप जानते है चाय में कैफीन मिलता है जो हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में आप चाय के स्थान पर ग्रीन टी को सेवन कर सकते है। आइए जानते है चाय की जगह पर और क्या-क्या पीया जा सकता है जो आपके स्वाद के साथ-साथ आपके स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। आज हम सिर्फ कलरफुल टी के बारे में जानेगें।

Read Also :  Health Tips : कंबल के अंदर जिसके पैर रहते हैं ठंडे, समझें हो सकती है इस विटामिन की कमी

येलो टी (Yellow Tea)

येलो टी यानि पीली चाय के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। यह ग्रीन टी के जैसे ही औषधीय गुणों से भरपूर होता है। येलो टी हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। यह कई बीमारियों के खतरे को कम करने में काम आ सकती है। ये कैमेलिया साइनेंसिस पौधे की पत्तियों से तैयारी की जाती है।

ग्रीन टी (Green Tea)

ग्रीन टी हमारे देश में बहुत फेमस है।ये कई हर्बल चीजों से बनाया जाता है। आज के समय में तो ग्रीन टी का पैकेट बाजार में बहुत आसानी से मिल जाता है। इसको रोज सुबह पीने के कई फायदे हैं जो वजन और शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

ब्लू टी (Blue Tea)


 ब्लू टी हमारे इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। यह चाय अपराजिता के फूलों से बनाई जाती है। यह शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। ब्लू टी को बटरफ्लाई टी भी कह सकते हैं। रेड टी यह एक तरीके की हर्बल चाय होती है जिसको रूइबोस टी भी कहते हैं। रूइबोस की पत्तियां साउथ अफ्रीका में होती हैं। रेड टी कई औषधियों से भरपूर चाय है। यह हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाने में और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करती है।

Read More : Health Tips : बिना ब्रश के चाय पीने से शरीर को हो सकते है ये नुकसान

पिंक टी (Pink Tea)

पिंक टी कश्मीर का बहुत लोकप्रिय चाय है। इसको गुलाबी चाय भी कहते हैं. पिंक टी को कश्मीर के लोग बहुत शौक से पीते हैं। ये चाय न सिर्फ स्वादिष्ट होती है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद  होती है।

नोट : यह जानकारी सामान्य जानकारियों पर आधारित है। दैनिक हरियाणा न्यूज इस बात की पुष्टी नहीं करता है।