Dainik Haryana News

Chanakya Tips : मर्दाें के ये चार गुण देखकर उन्हें दिल दे बैठती है महिलाएं

Realtionship Tips : आचार्य चाणक्य ने अपनी पुस्तक नीति शास्त्र में पुरूषों और महिलाओं के गुणों के बारे में चर्चा की है। उन्होंने अपने नीति शास्त्र में पुरूषों के ऐसे गुणों के बारे में बताया है जिन्हें देखकर महिला उन्हें पसंद कर लेती है। आइए जानते है पुरूष के उन गुणों के बारे में 

 
Chanakya Tips : मर्दाें के ये चार गुण देखकर उन्हें दिल दे बैठती है महिलाएं

Dainik Haryana News, Chanakya Advice ( New Delhi )  : आज हम आपको पुरूष के उन गुणों के बारे में बताएगें जिन्हें देखकर महिला उन्हें झट से पसंद कर लेती हैं। वैसे तो हर महिला की पसंद, सोच और व्यवहार अलग अलग होता है, लेकिन पुरूष के अंदर कुछ ऐसे गुण होते है जो महिला को उनकी तरफ आकर्षित करते हैं। हर स्त्री चाहती है कि उसका जीवनसाथी अच्छे गुणों वाला हो। जो हर सुख दुख में उसका साथ निभाए।

Read Also : Chanakya Niti:नियमित रूप से कर लो यह काम नहीं आएगी धन से जुड़ी कोई समस्या

चाणक्य के अनुसार पुरूषों के कुछ ऐसे गुण है जो उन्हें सर्वश्रेष्ठ बनाते हैं। आइए जानते है चाणक्य के अनुसार एक श्रेष्ठ पुरूष के क्या गुण होते हैं। वे कौन से गुण है जिन्हें महिला अपने जीवनसाथी में देखना पसंद करती हैं।
 

यथा चतुर्भिः कनकं परीक्ष्यते, निघर्षणच्छेदनतापताडनैः
तथा चतुर्भिः पुरुषः परीक्ष्यते, श्रुतेन शीलेन गुणेन कर्मणा


 रिश्तों में ईमानदारी


चाणक्य कहते हैं कि रिश्तों में ईमानदारी रखने वाला व्यक्ति हर जगह सम्मान का पात्र होता है. जिन पुरुषों की नीयत महिलाओं के प्रति नेक हो वो अपनी पत्नी, प्रेमिका को कभी धोखा नहीं दे सकता. पुरुषों का ये गुण महिलाओं को आकर्षित करता है. ऐसे पुरुष अपने अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास करते हैं और कभी झूठ का सहारा नहीं लेते.

बेहतर श्रोता


हर महिला चाहती है कि उसका जीवनसाथी हमेशा उसके साथ खड़ा रहे। वह बुरे समय में उसका साथ दें। अच्छे श्रोता की तरह उसकी बात को सुने। उसकी बातों का सुनकर उस पर विचार करे। बोलने की क्षमता है तो सुनने का भी साहस होना चाहिए। यह एक अच्छे पुरूष की पहचान होती है। जो पुरूष महिलाओं की बातों को ध्यान से सुनते है ऐसे पुरूष महिलाओं को बहुत पसंद आते है। एक श्रेष्ठ पुरूष वही होता है जो गलती होने पर माफी मांगने से पीछे नहीं हटता है।


व्यवहार


संस्कार, मधुर वाणी, सज्जनता जैसे गुणों की अपेक्षा अक्सर महिलाओं से की जाती है, लेकिन यही गुण पुरुषों में हो तो ये उनकी सच्चाई का परिचय देता है. ऐसे पुरुष अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीत लेते हैं. ये गुण महिलाओं को बहुत प्रभावित करता है. पुरुषों का दूसरों के प्रति बर्ताव उनके अच्छे और बुरे संस्कार को दर्शाता है.

Read More : Acharya Chanakya Niti:ऐसे मर्दों पर जान वार देती हैं लड़कियां, आज ही अपने अंदर ले आएं ये गुण


नोट : यह जानकारी सामान्य जानकारियों पर आधारित है। दैनिक हरियाणा न्यूज इस बात की पुष्टी नहीं करता है।