Dainik Haryana News

Ishan Disha Vastu Dosh  :  घर की इस दिशा में कभी नहीं बनाना चाहिए बाथरूम, हो सकता है मानसिक तनाव
 

Vastu For Home  :   उत्तर पूर्व दिशा को एक शुभ दिशा माना जाता है। इस दिशा में देवताओं का वास होता है। इस स्थान पर पूजा कक्ष का निर्माण करना शुभ रहता है। इस दिशा में जल भंडारण करना भी शुभ माना जाता है।
 
 
Ishan Disha Vastu Dosh  :  घर की इस दिशा में कभी नहीं बनाना चाहिए बाथरूम, हो सकता है मानसिक तनाव

Dainik Haryana News,  Vastu Tips For Disha (New Delhi)  :  उत्तर पूर्व दिशा में निर्माण कार्य करने में शुभता का खास ध्यान रखना चाहिए। घर बनाते समय इस दिशा में कुछ गलत बनाकर यदि आपने वास्तु को दूषित कर दिया है। तो इससे घर में रहने वाले सभी लोगों को मानसिक तनाव और किसी न किसी तरह की परेशानी मिलती रहेगी। घर में आप जिन शुभ प्रभावों की उम्मीद करते है उनमें कमी हो जाएगी। 

Read Also :  New Year Vastu Tips : नए साल के पहले ही महीने में कर लें ये उपाय पूरी साल लगती रहे गी लॉटरी


सबसे शुभ दिशा उत्तर पूर्व दिशा एक बहुत ही शुभ दिशा होती है। इस स्थान पर पूजा कक्ष का निर्माण करना शुभ माना जाता है। इस स्थान पर जल का भंडारण भी शुभ माना जाता है। जिस घर में उत्तर पूर्व कोण की तरफ पूजा कक्ष या जल भंडारण का स्थान रहता है वह भवन हमेशा शुभ प्रभावों में रहता है। साथ ही उस पर देव कृपा भी होती है। 


न शौचालय बनाएं

कुछ लोगों के घरों में उत्तर पूर्व दिशा में शौचालय बना दिया जाता है। उत्तर पूर्व दिशा में शौचालय बनाने से दिशा ही शुभ नहीं होती है बल्कि उस घर में आने वाले शुभ प्रभाव भी कम हो जाते है। इस दिशा में शौचालय के निर्माण से इस स्था न पर जल अशुद्ध और दूषित बना रहता है।

चंद्रमा होगा कमजोर

जल के दूषित होने से चंद्रमा अशुभ प्रभावों में जाकर पीड़ित हो जाता है. यह अवस्था चंद्रग्रहण और चंद्रमा के नीच प्रभाव में आने के समान ही अशुभ रहती है. जिसका विपरीत असर उस भवन में रहने वालों के मन पर पड़ता है. मन सदैव बुरे विचारों और व्यर्थ की शंकाओं से घिरा रहता है.

Read More : 2024 Vastu Tips : इन त्योहारों पर घर में रोटी बनाने से मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज!



नोट :  यह जानकारी सामान्य बातों पर अधारित जानकारी हैं दैनिक हरियाणा न्यूज इस बात की पुष्टी नही करता हैं।