{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Success Story : 5 बिजनेस फेल होने के बावजूद भी इस शख्स के खड़ी कर दी 11 हजार करोड़ की कंपनी
 

Business Success Story : अगर मन में कुछ पाने का लक्ष्य हो तो जिंदगी में कुछ भी प्राप्त किया जा सकता है। ऐसी ही एक शख्स की कहानी हम आपको बताने जा रहे है जिसने असफलताओं के बाद भी हार नहीं मानी और 11 हजार करोड़ की कंपनी को खड़ा कर दिया। आइए जानते है इस शख्स के बारे में विस्तार से

 

Dainik Haryana News, Business Idea ( New Delhi ) : आज हम आपको एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताने जा रहे है जिसने असफलताओं को मात देकर अपने लक्ष्य को हासिल करके दम लिया। हम बात कर रहे है बोट कंपनी के को-फाउंडर अमन गुप्ता की। अमन गुप्ता CA और MBA की पढ़ाई पूरी करने के बाद जीवन में कई बार असफल हुए। लेकिन अमन गुप्ता ने कभी हार नहीं मानी। अमन गुप्ता ने साल 2016 में बोट की शुरूआत की थी।

Read Also : Success Story: बच्चों को पढ़ाने वाली महिला टीचर ने खड़ी कर दी 330 करोड़ रूपये की कंपनी

आज बोट भारत की टॉप लाइफस्टाइल कंपनियों में जानी जाती है। अमन गुप्ता बचपन से ही बिजनेसमैन बनना चाहते थे। अमन का बचपन काफी रोमांचकारी रहा है। आज कंपनी के प्रोडक्टस बाजार में अपनी पहचान बना चुके है। उनकी कंपनी का वैल्यूएशन 11 हजार करोड़ रूपये हो चुकी है। इनके बनाए गए प्रोडक्ट मल्टीनेशनल कंपनियों के पसीने छुड़ा देते हैं। आइए जानते है अमन गुप्ता ने अपने जीवन में इतनी असफलताओं के बाद भी किस तरह सफलता का प्राप्त किया।


मध्यवर्गीय परिवार में हुआ जन्म


अमन गुप्ता का जन्म 1982 में एक मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्रातक करने के बाद CA की पढ़ाई की। जब वह CA की पढ़ाई कर रह थे तब वही CA पास करने वाले सबसे कम उम्र के सीए थे। इसके बाद कुछ कंपनियों में नौकरी करने और एक बिजनेस स्थापित करने के बाद वे MBA करने के लिए USA चले गए। 

अमन के पिता चाहते थे कि वे चार्टर्ड अकाउंटेंट बने, लेकिन उनका मन इस प्रोफेशन में जाने का बिल्कुल नहीं था। CA करने के बाद अमन ने सिटी बैंक में सहायक प्रबंधक के रूप में काम किया। इसके बाद उन्होंने एडवांस्ड टेलीमीडिया प्राइवेट लिमिटेड की सह-स्थापना की और 2005 से मार्च 2010 तक बतौर इसके CEO के रूप में कार्य किया।

Read More : Business Successful Through Digital Market : डिजिटल मार्केट से अपने बिजनेस को ऐसे बनाएं सफल


कई स्टार्टअप हुए बंद

 अमन गुप्ता ने बोट को शुरू करने से पहले एक के बाद एक पांच कंपनियां शुरू की थीं। लेकिन कोई भी नहीं चलती थी। सभी पर ताला लग गया। अमन गुप्ता के मुताबिक, एक समय ऐसा भी था जब उन्हें बैंक ने लोन देने से भी मना कर दिया था। इसके बावजूद अमन ने हार नहीं मानी, उनमें कुछ कर गुजरने का जोश था। अमन ने समीर मेहता के साथ मिलकर 2016 में boAt कंपनी की शुरुआत की थी।अमन अभी बोट के सीएमओ(CMO) के रूप में कार्य कर रहे हैं। समीर मेहता और अमन गुप्ता ने बोट की सह-स्थापना की है।