{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Science City in Haryana : हरियाणा में 50 एकड़ जमीन में बनने जा रही साइंस सिटी, सरकार ने की घोषणा
 

Gurugram News : पीएम मोदी देश को 2047 तक एक विकसित देश के रूप में देखना चाहते हैं। 2047 तक भारत को एक गौरवशाली, आत्मनिर्भर, विकसित एवं शक्तिशाली बनाने का सपना है। इस सपने को पूरा करने में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र का योगदान बराबर का है।
 

Dainik Haryana News,Science And Technology Education(नई दिल्ली): हरियाणा सरकार प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कदम बढ़ा रही है। हरियाणा सरकार(Haryana Government) ने फैसला लिया है कि साइंस सिटी बनाई जाए जिससे युवाओं का विकास होगा। साइंस सिटी बनाने के लिए सरकार ने 50 एकड़ जमीन को खरीदने का निर्णय लिया है जिसके लिए विभाग जमीन की तलाश में है। शनिवार को बायोटेक संस्थान में 9 वें भातर अंरर्रास्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए संबोधित कर रहे थे।


9वें विज्ञान महोत्सव को होस्ट करेगा हरियाणा :

READ ALSO :New 4 Lane Highway In Haryana : हरियाणा के इस जिले को मिली 4 लेन हाईवे की सौगात, 26 करोड़ रूपये आएगी लागत

मनोहर लाल जी का कहना है कि इस बार 9वें विज्ञान महोत्सव को होस्ट करने का मौका हरियाणा को मिला है। इस महोत्सव में छात्र, वैज्ञानिक, शोधकर्ता, शिक्षाविद, स्टार्टअप, प्रतिनिधियों को भागीदारी होगी। यहां पर विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को उजाकर करने व विज्ञान से जुड़ हितधारकों के बीच में ज्ञान को साझा किया जाएगा। श्री नरेन्द्र मोदी के विज्ञान के प्रति समर्पण को जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि  जय-जवान, जय-किसान, जय-विज्ञान और जय-अनुसंधान का मंत्र देकर भारत को आगे बढ़ने के लिए नई दिशा प्रदान की है।


2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का लक्ष्य :

पीएम मोदी देश को 2047 तक एक विकसित देश के रूप में देखना चाहते हैं। 2047 तक भारत को एक गौरवशाली, आत्मनिर्भर, विकसित एवं शक्तिशाली बनाने का सपना है। इस सपने को पूरा करने में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र का योगदान बराबर का है। 4 दिनों तक इस चले इस महोत्सव में 17 विषयों संगोष्ठियों, वर्कशॉप, प्रौद्योगिक शो, विज्ञान प्रतियोगिताओं, प्रदर्शनियों आदि का आयोजन किया जाएगा। फरीदाबाद और गुरूग्राम में इस साइंस सिटी को बनाया जाएगा। भारत को मानव सभ्यता व विज्ञान की जन्मस्थली कहा जाता है।

READ MORE :3 New Bypass In Haryana : हरियाणा के इन जिलों में बनने जा रहे 3 नए बाईपास, सरकार का बड़ा ऐलान

भारत जल्द ही अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का एक सक्षम विकासकर्ता बन गया और हमने सैटेलाइट इंस्ट्रक्शनल टेलीविजन एक्सपेरिमेंट (Satellite Instructional Television Experiment) की शुरुआत की। भारत में विज्ञान के क्षेत्र में स्टार्टअप कार्यक्रम की लहर निरंतर आज की युवा पीढ़ी को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार की ओर प्रेरित कर रही है। आज के नये भारत में युवा पीढ़ी के लिए शोध और नवाचार के क्षेत्र में द्वार खुल रहे हैं। जब तक विज्ञान का विकास नहीं होगा तो देश का विकास भी संभव नहीं होगा। देश को पूर्ण रूप से विकसित करने के लिए राज्य सरकारें पूरा-पूरा योगदान दे रही हैं।