{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Mahashivratri 2024 Puja : महाशिवरात्रि ज्ञान का प्रकाश लाने का यादगार पर्व

Mahashivratri Tips :  डायरेक्टर उत्तराखंड एवं सीनियर कोआर्डिनेटर स्पोर्ट्स विंग करनाल भ्राता मेहर चंद ने कहा कि यह त्योहार अज्ञान के अंधकार की रात्रि को समाप्त कर ज्ञान का प्रकाश लाने का यादगार पर्व है।
 

Dainik Haryana News,Mahashivratri 2024(New Delhi) हरीश मदान: गीता कालोनी स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज में महाशिवरात्रि पर्व(Mahashivratri festival) धूमधाम से मनाया गया । इस दौरान परमात्मा शिव का ध्वज लहराया गया। डायरेक्टर उत्तराखंड एवं सीनियर कोआर्डिनेटर स्पोर्ट्स विंग करनाल भ्राता मेहर चंद ने कहा कि यह त्योहार अज्ञान के अंधकार की रात्रि को समाप्त कर ज्ञान का प्रकाश लाने का यादगार पर्व है।

READ ALSO :Viral News : सुनील दत्त की बेटी के दशोटण पर राजनीतिक और सामाजिक सरोकार से जुड़े लोगों ने दिया आशीर्वाद

यह पर्व हमें अंधकार से निकाल कर रोशनी की ओर ले जाता है। सभी को इस पावन पर्व पर अपने मन के अंदर व समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लेना होगा। बीके सरिता ने बताया कि भगवान शिव सभी आत्माओं के पिता है। सभी धर्मों के लोग किसी न किसी रूप में भगवान शिव की अराधना करते है।

READ MORE :Female Cop Viral Dance Video : महिला पुलिस का ये डांस देखकर आप भी लगेंगे नाचने, देखें वायरल वीडियो

उन्होंने कहा कि भगवान शिव(Lord Shiva) समस्त शिव भक्तों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए और सबका भला हो सब सुख पाए । बीके ऊषा व बीके नीलम ने  सभी को महाशिवरात्रि की बधाई देते हुए राजयोग के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मन को सुखी, शांत और स्वस्थ रखने के लिए मेडिटेशन जरुरी है। इसका हमें नियमित रूप से अभ्यास करना चाहिए।