Dainik Haryana News

 Mount Kailash  :  आज तक कोई क्यों नहीं चढ़ पाया कैलाश पर्वत पर
 

Kailash Parvat  :  कैलाश पर्वत को भगवान शिव और माता पार्वती का निवास स्थान माना जाता हैं। कैलाश ने सिर्फ एक पर्वत है बल्कि यह हिंदूओं का धार्मिक स्थल भी हैं। क्या आप जानते है कि कैलाश पर्वत पर आज तक कोई नहीं चढ़ पाया हैं। आइए जानते है इसके बारे में विस्तार से
 
 
 Mount Kailash  :  आज तक कोई क्यों नहीं चढ़ पाया कैलाश पर्वत पर

Dainik Haryana News, Kailash Mountain (New Delhi)   :   कैलाश पर्वत सिर्फ हिंदूओं का ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया का आध्यात्मिक केंद्र हैं। कहा जाता है कि कैलाश पर्वत पर भगवान शिव रहते हैं। कैलाश पर्वत को शिव पिरामिड के नाम से भी जाना जाता हैं। लेकिन आज तक इस पर्वत पर कोई भी नहीं चढ़ पाया है। 1999 में रूसी वैज्ञानिकों ने इसके आकार के बारे में शोध किया जिसमें सामने आया कि तिकोने आकार की ये चोटी प्राकृतिक नहीं बल्कि एक पिरामिड हैं।

Read Also : Most Beautiful Mountains to Visit: जीवन में एक बार जरूर करें इन 5 पहाड़ों की यात्रा

आध्यात्मिक केंद्र कैलाश पर्वत को पूरी दुनिया ने आध्यात्मिक केंद्र माना हैं। कहा जाता है कि कैलाश पर्वत पर भगवान शिव और माता पार्वती रहते हैं। यह सिर्फ हिंदूओं के धार्मिक ग्रंथों तक ही सीमित नहीं है। जैन धर्म को मानने वाले लोगों का कहना है कि सबसे पहले तीर्थांकर ऋषभनाथ को कैलाश पर्वत पर तत्व ज्ञान प्राप्त हुआ था। बौद्ध धर्म के अनुयायियों का भी यही कहना है कि महात्मा बुद्ध पहाड़ की चोटी पर रहते हैं। तिब्बत के डाओ अनुयायी कैलाश को पूरी दुनिया का आध्यात्मिक केंद्र मानते हैं।

कैलाश पर चढ़ना आसान नहीं (Climbing On Kailash Is Not Easy)


माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 29 हजार फीट है। तकनीकी रूप से कई लोग इस चोटी पर चढ़ भी चुके हैं। लेकिन कैलाश पर्वत की चोटी पर चढ़ना आसान नहीं हैं। ये एक ऐसी चट्टान हैं जिसपर चढ़ने में बड़े-बड़े पर्वतारोही भी घुटने टेक दें। चारों ओर से खड़ी चट्टानों और हिमखंडों से बने कैलाश तक पहुुंचने का कोई रास्ता नहीं है। साल 2007 में रूसी पर्वतारोही सर्गे सिस्टिकोव ने अपनी टीम के साथ माउंट कैलाश पर चढ़ने की कोशिश की थी। उनका कहना था कि कैलाश पर कुछ दूरी तक चढ़नेप पर उनका और टीम के सिर में भयानक दर्द शुरू हो गया। मुंह से आवाज निकलनी बंद हो गई और मांसपेशियों में खिंचाव आ गया। लेकिन आज भी यह रहस्य है कि आखिर आज तक कोई कैलाश पर्वत पर क्यों नहीं चढ़ पाया है।

Read More :  Best Health Tips:इन 10 चीजों के सेवन से आज ही कर लें परहेज, वरना गल सकती हैं हड्डियां