Dainik Haryana News

Viral News : दुनिया की सबसे छोटी वॉशिंग मशीन बनाने वाले शख्स ने गिनीज बुक कराया अपना नाम दर्ज
 

Guinness World Records : आपने कपड़े धोने की मशीन यानी वॉसिंग मशीन को देखा होगा और हर किसी के घर ये होती हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी मशीन दिखाने जा रहे हैं जो दुनिया में सबसे छोटी मानी गई है और गिनीज बुक ने इस मशीन का वीडियो शेयर किया है। आइए खबर में जानते हैं इसके बारे में। 
 
Viral News : दुनिया की सबसे छोटी वॉशिंग मशीन बनाने वाले शख्स ने गिनीज बुक कराया अपना नाम दर्ज

Dainik Haryana News,Smallest washing machine In World(ब्यूरो): आंध्र प्रदेश के रहने वाले साई तिरूम्लानीदी ने अब तक की दुनिया में सबसे छोटी वॉशिंग मशीन को बनाया है और दुनिया में एक रिकॉर्ड बनाया है। गिनीज बुक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है।

READ ALSO :Delhi Weather Today : आज देश में कैसा रहेगा मौसम, चेक करें अपने शहर का मौसम

वीडियो को गिनीज बुक के अधिकारिक पेज से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है जिसे अभी तक लगभग 7 मिलियन लोगों द्वारा देखा जा चुका है तो वहीं वीडियो को करीब 4 लाख 30 हजार लोगों ने लाइक भी किया है. लोग इस पर कमेंट भी कर रहे हैं। 21 फरवरी को गिनीज बुक की तरफ से इस वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो में दिखाया जा रहा है कि एक छोटे से बॉक्स एक छोटा सा पाइप से कुछ बनाने की कोशिश कर रहा है। उसके बाद छोटी सी प्रक्रिया के बाद वह सभी टुकड़ों को जोड़ देता है।

READ MORE :Delhi Murder News : नजफगढ़ में डबल मर्डर से अफरा-तफरी, सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग

एक छोटी सी वॉसिंग मशीन बन जाती है और वह काम कर रही है, साई इसमें एक छोटा सा कपड़ा और डिटर्जेंट डालता है और कपड़े को डालकर घूमा देता है। मशीन कपड़े को अच्छे तरीके से साफ कर देती है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "सबसे छोटी वॉशिंग मशीन 37 mm x 41 mm x 43 mm (1.45 इंच x 1.61 इंच x 1.69 इंच) साई तिरुमलानीदी द्वारा."