Dainik Haryana News

Business Idea Names :  नौकरी न मिलने पर दुखी होकर शुरू किया था बिजनेस, अब है 800 करोड़ की कंपनी की मालकिन
 

Business Idea For Women :  कड़ी मेहनत और लग्न से जीवन में कुछ भी हासिल किया जा सकता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है दिल्ली की रहने वाली पूनम गुप्ता ने। पूनम गुप्ता ने आज अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर 800 करोड़ की कंपनी को खड़ा कर दिया है। आइए जानते है पूनम गुप्ता के बारे में
 
 
Business Idea Names :  नौकरी न मिलने पर दुखी होकर शुरू किया था बिजनेस, अब है 800 करोड़ की कंपनी की मालकिन

Dainik Haryana News, Small Business Idea (New Delhi) :    दिल्ली की रहने वाली पूनम गुप्ता किसी समय नौकरी की तलाश में फिर रही थी। नौकरी न मिलने पर उसने खुद का बिजनेस करने का फैसला किया और देखते ही देखते  आज वह करोड़ों की मालकिन बन गई। पूनम गुप्ता ने आज अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर 800 करोड़ की कंपनी को खड़ा कर दिया है। पूनम गुप्ता ने यह बिजनेस एक लाख रूपये से शुरू किया था। उन्होंने पेपर रिसाइक्लिंग का विचार लिया और अपनी कंपनी पीजी पेपर कंपनी लिमिटेड की स्थापना की। आज उनकी कंपनी 800 करोड़ रूपये से ज्यादा की पूंजी के साथ विश्व भर में स्क्रैप पेपर खरीदती है। 

Read Also : Latest Business idea: घर में ही शुरू करें छोटा सा बिजनेस और आये दिन करें अच्छी कमाई

ऐसे की शुरूआत

दिल्ली की रहने वाली पूनम गुप्ता शादी के बाद यूके गई थी। पति वहीं सेटल थे। यूके जाने के बाद पूनम नौकरी की तलाश कर रही थीं। लेकिन पूनम के पास यूके में काम करने का कोई अनुभव नहीं था। इसकी वजह से उन्हें वहां नौकरी नहीं मिल रही थी। स्कॉटलैंड सरकार की एक योजना से पूनम गुप्ता को एक लाख रूपये का फंड मिला। इसी से पूनम ने अपने बिजनेस की शुरूआत की।

दिल्ली से की है पढ़ाई

पूनम गुप्ता मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं। अब वह परिवार के साथ स्कॉटलैंड में रहती हैं। पूनम गुप्ता ने बताया कि उन्होंने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से इकनॉमिक में ऑनर्स किया है। इसके बाद एमबीए किया है। उनकी शादी 2002 में पुनीत गुप्ता से हुई थी। इसके बाद पूनम भी पति के पास स्कॉटलैंड चली गई थीं।

कई देशों में भेजे जाते हैं पेपर

पूनम गुप्ता के मुताबिक, साल 2003 में उन्होंने अपनी कंपनी की शुरुआत की थी। आज करीब 19 साल हो गए हैं। कई महीनों के रिसर्च के बाद स्क्रैप पेपर के रिसाइकल करने का आइडिया मिला था। पूनम गुप्ता की कंपनी का नाम पीजी पेपर कंपनी लिमिटेड हैं। पहले वह यूरोप और अमेरिका की कंपनियों से स्क्रैप पेपर खरीद रही थी। अब दुनिया के कई देशों से स्क्रैप लेती हैं। साथ ही अच्छे क्वालिटी का पेपर तैयार कर दूसरे देशों में भेजती हैं

Read More :  Kalyanaraman Business Tips: उधार लेकर शुरू किया बिजनेस, आज है देश में 200 से अधिक स्टोर