Dainik Haryana News

IMD Weather Update : मौसम विज्ञान केंद्र ने इन राज्यों में दी बारिश की चेतावनी, चेक करें अपडेट 

Snowfall in Himachal : हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की वजह से भूस्खलन देखने को मिल रहा है। हिमाचल, जम्मू-कश्मीर व उत्तराखंड में बर्फबारी ने लोगों को परेशान किया हुआ है। हिमाचल प्रदेश में हालात सबसे ज्यादा खराब थे.
 
IMD Weather Update : मौसम विज्ञान केंद्र ने इन राज्यों में दी बारिश की चेतावनी, चेक करें अपडेट 

Dainik Haryana News,Himachal Weather Today(ब्यूरो): पहाड़ों में बर्फबारी को देखते हुए इसका असर मैदानी इलाकों पर हो रहा है। लगातार ताजा बर्फबारी ने लोगों को परेशान किया हुआ है। उत्तरी भारत के कई राज्यों में अभी शीतलहर चल रही है। कश्मीर का तापमान जीरो से नीचे जा चुका है व 150 से ज्यादा सड़कें ऐसी हैं जो बंद हो चुकी हैं।

READ ALSO :UP Ka Mosam : जानें कैसा रहेगा 8 और 9 फरवरी को देश का मौसम, मौसम विभाग ने दी जानकारी

हिमाचल प्रदेश(Today Himachal Weather) में बर्फबारी की वजह से भूस्खलन देखने को मिल रहा है। हिमाचल, जम्मू-कश्मीर व उत्तराखंड में बर्फबारी ने लोगों को परेशान किया हुआ है। हिमाचल प्रदेश में हालात सबसे ज्यादा खराब थे, जहां 645 सड़कें और 5 नेशनल हाइवे बंद रहे थे. इस दौरान शिमला की राजधानी शिमला में 242 सकड़ें बंद हुई थी. जबकि कुल्लू में 93 सड़कें, मंडी जिले में 51 सड़कें और लाहौल और स्पीति में 157 सड़कें बंद रही थी.

कैसा है आज हिमाचल का मौसम?

आज हिमाचल के मौसम(Himachal Temperature Today) की बात की जाए तो तापमान न्यूनतम 0 व अधिकतम 14 डिग्री दर्ज किया गया है। सुंदरनगर, बिलासपुर व मंडी में आज सुबह ही घना कोहरा देखा गया है, जिसकी वजह से ट्रैफिके धीमा हो गया है।  भूस्खलन की वजह से अभी भी राज्य में 180 सड़कें बंद हैं, जिन्हें खोलने की लगातार कोशिश की जा रही है।

READ MORE :Haryana Ka Mosam : हरियाणा में मौसम ने मारी पलटी, इन इलाकों में होगी बारिश

 मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यहग प्रदेश, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में 14 फरवरी तक बारिश की संभावना जताई गई है. कूल्लू के सेओबाद में तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया है व मनाली में तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया है।