Dainik Haryana News

Weather Update : इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Aaj Ka Mosam : फरवरी का महीना शुरू हो चुका है। पूरी जनवरी देश में 99 प्रतिशत कम बारिश देखने को मिली है। फरवरी महीने की पहली तारीख को देशभर में बारिश देखने को मिली है। बारिश की वजह से ठंड में थोड़ी राहत देखने को मिली है। आइए खबर में जानते हैं। 
 
Weather Update : इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Dainik Haryana News,Todya Weather Update(नई दिल्ली): मौसम विभाग(Weather Department) की तरफ से देशभर के कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मध्य क्षोभमंडल में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 62 डिग्री पूर्व में और 30 डिग्री उत्तर में स्थित है। इस पश्चिमी विक्षोभएक्टिव होने से आज दक्षिण से नमी युक्त गर्म हवाओं का आना भी शुरू हो गया है।


सिस्टम से प्रदेश में आज एक दो स्थानों पर छिट-पुट बूंदे देखने को मिलेंगी। आने वाले दो दिनों में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त गर्म हवाएं आ सकती है। इस वजह से आने वाले दिनों में भी हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में वृद्धि की संभावना है। ऐसे में तेज बारिश का क्षेत्र मध्य छत्तीसगढ रहने की आशंका है।

READ ALSO :Haryana Weather: हरियाणा में फिर से बदला मौसम तेज हवा के साथ बारिश की संभावना


तापमान में होगी बढ़ोतरी :

आपकी जानकारी के लिए बता दें, 72 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। ऐसे में बारिश की वजह से सर्दी में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। प्रदेश में अभी फिलहाल दिन में सबसे अधिक तापमान 31.1 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री अंबिकापुर में रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। दिल्ली में सुबह कोहरा और दिन में बादल छाए रहने की संभावना जताई जा रही है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 31 डिग्री और 17 डिग्री के आसपास रह सकता है।


चेक करें अपने जिले का तापमान?

READ MORE :Haryana Film and Entertainment Policy 2022 : हरियाणा सरकार ने लॉन्च की नई हरियाणा फिल्म एवं मनोरंजन नीति 2022, चेक करें जरूर

प्रदेश के जिलों का तापमान देखा जाए तो रायपुर में न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री अधिकतम तापमान 29.6, जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री व अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज की जा रही है। अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री, राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा रहा है।