Dainik Haryana News

Sri Lanka Arrests 12 Indian Fishermen : भारत के 12 मछुआरे गिरफ्तार, ये बताई वजह

Arrests 12 Indian Fishermen : ताजा खबर मिल रही है कि भारत के 12 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया है और नाव को भी जब्त कर लिया है। आइए खबर में जानते हैं किस वजह से मछुआरों को किया गिरफ्तार। 
 
Sri Lanka Arrests 12 Indian Fishermen : भारत के 12 मछुआरे गिरफ्तार, ये बताई वजह

Dainik Haryana News,Sri Lanka Arrests 12 Indian Fishermen For Illegal Fishing(नई दिल्ली): श्रीलंका की नौसेना ने 12 मछुआरों के हिरासत में लिया है। श्रीलंका की नौसेना का कहना है कि वो अवैध तरीके से शिकार कर रहे हैं। जानकारी मिली है कि शनिवार को उत्तरी जाफना द्वीप में कराईनगर तट से हिरासत में लिया गया है। उनकी तीन नौकाएं जब्त कर ली गईं। इन मछुआरों को आगे की कार्रवाई के लिए कांकेसंतुरई बंदरगाह ले जाया गया।

READ ALSO :India Jodo Yatra : मणिपुर से शुरू होने जा रही आज भारत जोड़ो यात्रा, ये नेता रहेंगे मौजूद


मछुआरों का मुद्दा भारत और श्रीलंका के बीच में संबंधों में एक विवादास्पद मुद्दा है और श्रीलंका नौसेना के जवान पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों  पर गोलीबारी भी करते हैं। पाक जलडमरूमध्य, तमिलनाडु को श्रीलंका से अलग करने वाला क्षेत्र है, जहां पर दोनों देशों के मछुआरे मछली पकड़ने के लिए आते हैं। 

साल 2023 में भी हिरासत में लिए गए थे मछुआरे :

READ MORE :Highest Poverty in These States of India :भारत के इन राज्यों में सबसे ज्यादा गरीबी, पहले स्थान पर है ये राज्य

साल 2023 में भी 240 मछुआरों  को गिरफ्तार किया गया था। अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा को पार करने और श्रीलंका जलक्षेत्र से मछली पकड़े जाने का आरोप उन पर लगाया गया था। वहां पर ज्यादातर भारतीय मछुआरों को ही गिरफ्तार किया जाता है।  द्वीपीय राष्ट्र की नौसेना ने 2023 में श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध शिकार के लिए 35 नावों को हिरासत में लेने के साथ 240 मछुआरों  को भी गिरफ्तार किया था।