Dainik Haryana News

Delhi Ka Mosam : दिल्ली में ठंड ने लगाया तड़का, पहली बार इतना नीचे गिरा तापमान 
 

IMD Weather Report : दिल्ली में ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग की तरफ से जानकारी दी जा रही है कि पहली बार दिल्ली में इस साल इतना नीचे तापमान गिरा है। आइए खबर में जानते हैं कैसा आज दिल्ली का मौसम। 
 
Delhi Ka Mosam : दिल्ली में ठंड ने लगाया तड़का, पहली बार इतना नीचे गिरा तापमान 

Dainik Haryana News,Delhi Weather(चंडीगढ़): उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में अगले 3 दिनों तक कोल्ड डे की घोषणा हो चुकी है। उत्तर भारत के राज्यों में कोहरे की संभावना अगले 5 दिनों तक देखी जा सकती है। हालांकि, उत्तर भारत के राज्यों में अगले दो दिनों तक बर्फीली हवाओं को नहीं देखा जाएगा। 3 दिनों तक गंभीर कोल्ड से कोल्ड डे की घोषणा मौसम विभाग पहले ही कर चुका है। 

READ MORE :Bihar Ka Mosam : बिहार में होने जा रही झमाझम बारिश, बारिश के बाद कड़ाके की पड़ेगी ठंड

कैसा है आज दिल्ली का मौसम :

आज दिल्ली में पहली बार 3 डिग्री के करीब तापमान दर्ज किया जा रहा है। अगले कई दिनों तक ठंड से राहत नहीं मिलेगी और ना ही कोहरा कम होगा। ऐसे में डॉक्टरों का भी कहना है कि बच्चों की सेहत का ध्यान रखें, वरना बीमार हो सकते हैं। 


जानें यूपी का मौसम(Weather Of UP) :

आज लखनऊ में तापमान न्यूनतम 6 डिग्री और अधिकतम 17 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। गाजियाबाद में कम कोहरा देखने को मिलेगा और लखनऊ में कोहरे में कोई कमी नहीं आएगी। हरियाणा, पंजाब, यूपी, दिल्ली, उत्तराखंड, मेघालय, असम, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, त्रिपुरा व मिजोरम आदि राज्यों में तापमान 13 से 16 डिग्री के बीच में दर्ज किया जा रहा है।

READ ALSO :Rajasthan Ka Mosam : राजस्थान के इन जिलों मे भारी बारिश का अलर्ट,चेक करे अपने इलाके का तापमान

ऐसे में इन सभी राज्यों में मौसम विभाग ने घने कोहरे की आशंका जताई है। कई राज्य ऐसे भी हैं जहां पर बारिश देखने को मिली है और वहां पर तापमान गिरने की वजह से ठंड में और ज्यादा बढ़ोतरी हो गई है। पहाड़ों में बर्फबारी हो रही है, जिसकी वजह से रास्तों को बंद कर दिया गया है।