Dainik Haryana News

Delhi News : दिल्ली वालों ने शराब पीने का बनाया नया रिकॉर्ड, एक ही रात में इतने करोड़ रूपये की पी गए शराब
 

Delhi Latest News : जैसा कि आप जानते हैं दो दिन नए साल की पार्टी में लोग व्यस्त थे। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि नए साल की पार्टी में लोगों ने कितने करोड़ रूपये की शराब पी है। इन आंकड़ों को देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। आइए खबर में जानते हैं इसके बारे में। 
 
Delhi News : दिल्ली वालों ने शराब पीने का बनाया नया रिकॉर्ड, एक ही रात में इतने करोड़ रूपये की पी गए शराब

Dainik Haryana News,Delhi Latest News(नई दिल्ली): दिल्ली में लोगों ने 31 दिसंबर को इतनी शराब की बोतलें खरीदी हैं कि आपको देखने के बाद यकीन नहीं होगा।  31 दिसंबर 2023 की साल को 24 लाख बोतलों की रिकॉर्ड बिक्री हुई है। साल 2022 के मुकाबले 18 प्रतिशत ज्यादा है। जानें 31 दिसंबर को कितनी बिकी है शराब? 31 दिसंबर साल 2023 को 24,00,726 शराब की बोतलें बिकी हैं और साल 2022 की बात की जाए तो 20,30,664 बोतलें बेची गई थी।

30 दिसंबर, 2023 के दिन दिल्ली में 17,79,379 (17.79 लाख) शराब की बोतलें बेची गईं, जबकि 2022 में उसी दिन 14,66,353 बोतलें बेची गईं थी. 2023 में, सबसे कम बिक्री 5 दिसंबर को दर्ज की गई, जब 12.84 लाख बोतलें बेची गईं, जबकि 2022 में उसी दिन 13.81 लाख बोतलें बेची गईं। 2022 में सबसे कम बिक्री 4 दिसंबर को 9.03 लाख बोतलें बिकी थी.

READ ALSO :http://dainikharyananews.com/dehli/new-delhi-नए-साल-पर-दिल्ली-में-घर-खरीदना-हुआ-सस्ता-जान-लें/cid13192744.htm

दिल्ली वालों ने तोड़ा क्रिसमस का रिकॉर्ड :

राष्ट्रीय राजधानी में क्रिसमस की पूर्व संध्या यानी 24 दिसंबर को दूसरी सबसे बड़ी एक दिन की सेल देख गई थी. जब दिल्ली वासियों ने 2022 में इसी दिन 14.69 लाख के मुकाबले 19.42 लाख शराब की बोतलें गटक लीं.

READ MORE :http://dainikharyananews.com/dehli/today-delhi-weather-2/cid13142353.htm


जानें कितनी है पूरे साल की बिक्री?

दिल्ली में पूरे साल की बिक्री की बात की जाए तो 4.97 करोड़ बोतलें बेची गई हैं जो 635 दुकानों से बिकी है। इसके अलावा साल 2022 में 3.99 करोड़ बोतलें बेची गई थी। दिल्ली में दिसंबर के महीने में शराब की बोतलों की बिक्री देखने को मिली है और आंकड़ों के अनुसार दिल्ली के लोगों ने दिसंबर में हर रोज 10 लाख बोतलों को बेचने का रिकॉर्ड बनाया है।