Dainik Haryana News

Delhi Railway Stations :  ये हैं दिल्ली के पांच रेलवे स्टेशन, जिनका दिल्ली वासियों को भी नहीं पता
 

Delhi All Railway Stations List  :   भारतीय रेलवे स्टेशन देश का चौथे नबंर पर रेल नैटवर्क है। हर दिन लगभग 4 करोड़ से ज्यादा लोग भारतीय ट्रेनों में सफर करते है। आज हम आपको कुछ ऐसे रेलवे स्टेशनों के बारे में बताने जा रहे है जिनके बारे में दिल्ली वाले लोगों को भी नहीं पता। आइए जानते है कौन-से वे रेलवे स्टेशन
 
 
Delhi Railway Stations :  ये हैं दिल्ली के पांच रेलवे स्टेशन, जिनका दिल्ली वासियों को भी नहीं पता

Dainik Haryana News, Delhi Ke 5 Railway Stations (New Delhi)  :   यह तो हर कोई जानता है कि दिल्ली में एनडीएलएस और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन बहुत ही ज्यादा फेमस है। दिल्ली में आने-जाने वाला हर इंसान भी इन्हीं दो रेलवे स्टेशनों से ही पकड़ता है। क्योंकि यहां से सभी श्हरों के लिए आसानी से ट्रेन मिल जाती हैं। देश की राजधानी दिल्ली में छोटे-बड़े शहरों को मिलाकर 46 रेलवे स्टेशन हैं। इन रेलवे स्टेशन के बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते हैं। बात अगर बड़े रेलवे स्टेशनों की करें तो दिल्ली में 4-5 स्टेशन ए-1 और ए-2 कैटेगरी के हैं। इसके अलावा सब माइनर कैटेगरी के हैं। आज हम आपको दिल्ली के उन पांच रेलवे स्टेशनों के बारे में बताएगें जहां से आप अपने शहर के लिए ट्रेन पकड़ सकते हैं।

Read Also : Indian Railway Bharti 2024 : रेलवे गु्रप डी में 1 लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन आउट, जानें किन्हें मिलेगा आवेदन का मौका

दिल्ली के छोटे रेलवे स्टेशन

आनंद विहार हॉल्ट, इंद्रपुरी हॉल्ट, दिल्ली किशनगंज, तुगलकाबाद, दिल्ली सफदरजंग, दिल्ली आजादपुर, विवेक विहार, विवेकानंद पुरी हाल्ट, शकूरबस्ती, शाहबाद मोहम्मदपुर, शिवाजी ब्रिज, सदर बाजार, सब्जी मंडी, सरदार पटेल मार्ग, सरोजिनी नगर, होलम्बी कलां, नरेला, नांगलोई, नारायणा विहार, पटेल नगर, पालम, कीर्ति नगर, ओखला, खेडा कलां, चाणक्य पुरी, तिलक ब्रिज दिल्ली, प्रगति मैदान, बराड स्क्वेयर, बादली, बिजवासन, मंगोलपुरी, मंडावली चंद्र विहार, मुण्डका, लाजपत नगर, आनंद विहार हॉल्ट, इन्द्र पुरी हॉल्ट, कीर्ति नगर दिल्ली के कुछ छोटे रेलवे स्टेशन हैं। इनमें से कई स्टेशनों को मालगाड़ी या फिर लोकल ट्रेनों के लिए ही इस्तेमाल किया जाता है


 सेवा नगर रेलवे स्टेशन 

इस रेलवे स्टेशन का नाम खुद दिल्ली के लोगों को नहीं पता होगा। यह रेलवे स्टेशन नॉर्थ रेलवे के अंतर्गत आता है। यह रेलवे स्टेशन लोधी कॉलोनी में स्थित है। यहां का नजदीकी मेट्रो स्टेशन जवाहर लाल नेहरू मेट्रो स्टेशन है।  लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन यहां से लगभग 1 किमी की दूरी पर स्थित है।


 शाहदरा रेलवे स्टेशन 


शाहदरा रेलवे स्टेशन पुरानी दिल्ली में स्थित है। कम लोग ही यहां से आते-जाते हैं। यमुना नदी के तट पर बना शाहदरा स्टेशन ईस्ट दिल्ली का पार्ट है। ईस्ट दिल्ली इस शहर की सबसे पुरानी जगह है। शाहदरा मेट्रो स्टेशन भी रेलवे स्टेशन से मात्र दो मिनट की दूरी पर बना है। आप यहां से किसी भी लोकेशन के लिए मेट्रो ले सकते हैं।

घेवरा रेलवे स्टेशन

वेस्ट दिल्ली में बना घेवरा स्टेशन के बारे में आज भी बहुत से लोग नहीं जानते। वेस्ट दिल्ली में स्थित यह रेलवे स्टेशन ग्रीन मेट्रो लाइन पर पड़ता है। मुंडका इंडस्ट्रियल मेट्रो स्टेशन इसके सबसे नजदीक है। इस स्टेशन पर तीन प्लेटफॉर्म हैं।

दया बस्ती रेलवे स्टेशन

उत्तरी दिल्ली जिले के अंतर्गत दया बस्ती एक छोटा सा रेलवे स्टेशन है। दया बस्ती रेलवे स्टेशन पर 4 प्लेटफॉर्म बनाए गए हैं। बहुत से लोग यहां से ट्रेन पकड़ते हैं। इस रेलवे स्टेशन के सबसे करीब इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन है, जो चार मिनट की दूरी पर है।

Read More : Indian Railway : अब हरियाणा के इस शहर तक भी पहुंचेगी मेट्रो, नए 22 मेट्रो स्टेशनों को मंजूरी

सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन

दिल्ली में सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन भी मौजूद है। यह स्टेशन पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से चार किलोमीटर की दूरी पर बना हुआ है। इस स्टेशन का कोड ऊएए है। सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन से नजदीकी मेट्रो रेड लाइन पर शास्त्री नगर है, जो रेलवे स्टेशन से लगभग 1 किमी दूरी पर है। दिल्ली से पंजाब-राजस्थान, हरियाणा और गुजरात जाने वाली बहुत सी ट्रेनें यहां रूकती हैं। इनमें दुरंतो और एसी ट्रेनें भी शामिल हैं।