Dainik Haryana News

Kisan : बारिश से खराब हुई फसल, सरकार ने किसानों को दी सौगात

 
Kisan : बारिश से खराब हुई फसल, सरकार ने किसानों को दी सौगात
Rain Update : सरकार की और से जानकारी दी जा रही है कि किसानों बेमौसम किसानों की फसल खराब होने के कारण आंकलन किए जाएंगे और उसके बाद केंद्र सरकार आपदा राहत कोष के तहत किसानों को मुआवजा प्रदान करेगी। कृषि मंत्री जी का कहना है कि हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, और युपी में मौसम खराब आंधी तुफान और आलावृष्टि के कारण फसल नष्ट हो गई है।     Dainik Haryana News : Kisan News : जैसा की आप जानते हैं हर जगह पर बेमौसम बारिश चल रही है। कई जगह ऐसी भी हैं जहां पर आले भी देखने को मिल रहे हैं, आंधी तुफान, और तेज बारिश के चलते किसानों की फसल खराब हो गई है और किसान बैचारे अपने खेतों में बैठे रो रहे हैं। इसी के चलते किसानों की मदद करने के लिए सरकार ने किसानों को सौगता दी है जिसे सुन किसान खुश हो गए हैं। आइए खबर में जानते हैं पूरी जानकारी।     सरकार का कहना है कि किसानों को काफी नुकसान हो गया है। कृषि मंत्री( Minister of Agriculture) जी का कहना है हमें अभी तक राज्य सरकारों से नुकसान के आंकलन की रिपोर्ट नहीं मिली है। इस बार गेहूं के उत्पादन के अनुमान की बात की जाए तो वह 11.22 करोड़ टन का लगाया गया है जो अब बारिश के बाद कम हो जाएगा।   READ ALSO : Punjab News: अमृतपाल सिंह को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दर्ज, पुलिस पर ही लगाया अवैध रूप से हिरासत में लेनेंका आरोप!

किसानों को मिलेगा मुआवजा :

      सरकार की और से जानकारी दी जा रही है कि किसानों बेमौसम किसानों की फसल खराब होने के कारण आंकलन किए जाएंगे और उसके बाद केंद्र सरकार आपदा राहत कोष के तहत किसानों को मुआवजा प्रदान करेगी। कृषि मंत्री जी का कहना है कि हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, और युपी में मौसम खराब आंधी तुफान और आलावृष्टि के कारण फसल नष्ट हो गई है।     READ MORE : Haryana News: हरियाणा में 20 साल से एक ही घर में बंद भाई-बहन को किया गया रेस्क्यू    

दो लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बारिश के कारण फसलों पर बुरा असर : 

    प्रदेशों में दो लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बारिश के कारण फसलों पर बुरा असर देखने को मिला है। इसका कुछ दिनों बात क्षति आंकलन किया जाएगा और केंद्र सरकार को सौंप दिया जएगा। मंत्री जी का कहना है कि दो लाख हेक्टेयर का गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है पर शायद ही उत्पादन पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। हाल ही में कुछ दिनों के लिए किसानों ने फसलों की कटाई को रोक दिया है। सरसों और चने की कटाई लगभग हो चुकी है।