Dainik Haryana News

Delhi-NCR की सीमाओं पर लगे बैरिकेड, चेक करें किसान आंदोलन की ताजा अपडेट 
 

Kisan Andolan Live Update : संयुक्त किसान मोर्चा आज भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट द्वारा नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे लुहारली टोल प्लाजा एंव महामाया फ्लाईओवर पर ट्रैक्टर मार्च और आगे आदेश होने पर दिल्ली कूच किया जाने का प्रस्ताव रखा गया है।
 
Delhi-NCR की सीमाओं पर लगे बैरिकेड, चेक करें किसान आंदोलन की ताजा अपडेट 

Dainik Haryana News,Kisan Andolan Today Report(नई दिल्ली): किसान आंदोलन के चलते आमजनता को काफी परेशानी हो रही है। गौतमबुद्ध नगर जिले में यमुना एक्सपे्रसवे पर ट्रैक्टर मार्च निकाल गया। किसानों के नेता राकेश टिकैत का कहना है कि ट्रैक्टर मार्च निकालने का कार्यक्रम तय किया गया है। दिल्ली की तरफ से जाने वाले हाईवे, डिवाइडर हाईवे पर ट्रैक्टर खड़े किए जाएंगे और अलग-अलग  तरीके से विरोध करने का ऐलान किया है। सरकार हमारी बात सुने और किसानों को न भूले। 

READ ALSO :Delhi Weather Today : आज देश में कैसा रहेगा मौसम, चेक करें अपने शहर का मौसम


किसान संगठनों द्वारा दिल्ली कूच का भी ऐलान किया है और पुलिस ने कालिंदी कुंज बॉर्डर पर बैरिकेडिंग लगाई है और लगातार वाहनों को जांच भी हो रही इसलिए ही यहां पर वाहनों की गति धीमी हो गई है और लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। संयुक्त किसान मोर्चा आज भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट द्वारा नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे लुहारली टोल प्लाजा एंव महामाया फ्लाईओवर पर ट्रैक्टर मार्च और आगे आदेश होने पर दिल्ली कूच किया जाने का प्रस्ताव रखा गया है।

कार्यक्रम के दौरान गौतमबुद्धनगर से दिल्ली सीमा लगने वाले सभी बॉर्डर पर बैरिकेड लगातार दिल्ली पुलिस व गौतमबुद्ध नगर पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही है, जिसकी वजह से डायवर्जन किया गया है। टैफिक डायवर्जन की वजह से नोएडा से दिल्ली जाने वाले चालकों को परेशानी हो रही है।  कालिंदा कुंज, डीएनडी व चिल्ला बॉर्डर पर भी वाहन ज्यादा हो गए हैं। यमुना एक्सप्रेस-वे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली जाने वाले तथा सिरसा से परीचौक होकर सूरजपुर जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों का आगमन प्रतिबंधित है। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक ट्रैक्टरों की कतार खड़ी की जाएगी। किसान नेताओं का कहना है कि उनके इस ट्रैक्टर मार्च से किसी को परेशानी नहीं होगी। हम शांतिपूर्वक तरीके से मार्च को निकालने वाले हैं।

READ MORE :Delhi Murder News : नजफगढ़ में डबल मर्डर से अफरा-तफरी, सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग


यातायात पुलिस(Traffic police) का कहना है कि दिल्ली जाने वाले आमजन यातायात असुविधा से बचने हेतु कृप्या मेट्रो का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करना है। इसके लिए आप हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं डीसीपी ट्रैफिक अनिल यादव ने इससे पहले कमांड कंट्रोल सेंटर पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। ट्रैक्टर मार्च की वजह से वर्ल्ड ट्रेड आॅर्गेनाइजेशन का पुतला भी दहन किया जाएगा और दिल्ली की दिशा में टैक्टरों को खड़ा किया जाएगा।