Dainik Haryana News

Farmer Protest Report : 7 जिलों में इंटरनेट सेवाएं हुई शुरू, क्या फिर से बंद हो सकता है नेट?
 

Kisan Andolan Live Update : जैसा कि आप जानते हैं किसान आंदोलन को लेकर 7 हरियाणा के 7 जिलों में 11 फरवरी से इंटरनेट सेवाएं बंद की गई थी। आज सुबह ही इंटरनेट को चला दिया गया है। आइए खबर में जानते हैं कहां तक पहुंचा किसान आंदोलन। ज्यादा जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ। 
 
Farmer Protest Report : 7 जिलों में इंटरनेट सेवाएं हुई शुरू, क्या फिर से बंद हो सकता है नेट?

Dainik Haryana News,Kisan Andolan News Today(नई दिल्ली): किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने रविवार (25 फरवरी) को कहा कि जब तक केंद्र सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करती तब तक विरोध जारी रहेगा और दिल्ली चलो मार्च पर फैसला 29 दिसंबर को लिया जाएगा। उन्होंने कहा, "आज शंभू और खनौरी में मोर्चों का 13वां दिन है। आज हम दोनों सीमाओं पर एक सम्मेलन करेंगे क्योंकि विश्व व्यापार संगठन पर चर्चा होगी। हमने मांग की है कि कृषि क्षेत्र को डब्ल्यूटीओ से बाहर निकाला जाना चाहिए।"

READ ALSO :Best Health Tips:इन 10 चीजों के सेवन से आज ही कर लें परहेज, वरना गल सकती हैं हड्डियां


23 फरवरी को किसानों ने ब्लैक डे मनाया था। किसान एमएसपी(MSP) की गारंटी के लिए आंदालन कर रहे हैं। किसान नेता सिंह पंधेर का कहना है कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन को जारी रखा जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से "किसानों के साथ जो कुछ भी हो रहा है" उसपर बोलने की गुजारिश की है।

READ MORE :Drugs Harmfull For Health : युवा नशे से रहे दूर, यह एक सामाजिक बुराई

आपकी जानकारी के लिए बता दें, किसानों ने दिल्ली चलो मार्च को 29 फरवरी तक रोक दिया गया है और शुभू व खनौरी सीमाएं पर किसान बैठ गए हैं। इसी को देखते हुए किसानों के 11 फरवरी से ही हरियाणा के सात जिलों में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया था, जो आज सुबह शुरू कर दी गई हैं। आंदोलन के दौरान एक किसान की मौत हुई है जिसकी आत्मा की शांति के लिए किसानों ने कैंडल र्माच निकाला था।