Dainik Haryana News

UP News  :   दुल्हन ने दूल्हे को दरवाजे पर देख शादी करने से किया इंकार, ये रही वजह
 

Viral UP News  :  हाल ही में यूपी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दुल्हन ने दूल्हे की हरकतों को देखकर शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद दूल्हा बिना दुल्हन के ही अपनी बारात वापिस ले गया। आइए जानते है पूरे मामले को विस्तार से
 
 
UP News  :   दुल्हन ने दूल्हे को दरवाजे पर देख शादी करने से किया इंकार, ये रही वजह

Dainik Haryana News, UP Latest News (New Delhi)    :   गाजीपुर थाने के दरौली गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। लड़के वाले बारात को लेकर दूल्हन के दरवाजे पर पहुंच थे। तभी दूल्हे की हरकतों को देख दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। ऐसे में दोनों पक्षोें के बीच हंगामा हो गया। शुक्रवार सुबह बिना दुल्हन के बारात वापस लौटी। शाम को वर पक्ष ने वधू पक्ष द्वारा किया गया खर्च वापस किया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मामला शांत हो गया।

Read Also : UP News : उत्तर प्रदेश में बनने जा रहे इतने औद्योगिक क्षेत्र, 29 जिलों में 30 तहसीलें

गाजीपुर थाने के दरौली गांव में रहने वाले शेरा सिंह के इकलौते बेटे कमल लोधी की शादी थरियांव थाने के एक गांव में तय हुई थी। गुरूवार देर शाम बारात दुल्हन के दरवाजे पर आई। अगवानी के समय दूल्हा नशे की हालत में दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचा। जिसे देखकर दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। जिससे दूल्हे और दुल्हन के घरों वाले के बीच झगड़ा हो गया। थाना प्रभारी रणजीत बहादुर सिंह का कहना था कि दूल्हे को नशे में देखकर युवती ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद वर व वधू पक्ष के बीच आपसी समझौता हो जाने से मामला शांत हो गया।

Read More : New Highway In UP : उत्तर प्रदेश को एक और हाईवे की सौगात, 9 जिलों से होकर गुजरेगा इतने किलोमीटर का हाईवे