Dainik Haryana News

Health Tips For Seniors :  पूरे दिन में आपने कितनी देर किया हैं स्मार्टफोन का यूज, इस तरीके से दिख जाएगा स्क्रीन पर
 

How to Know Your Screen Time   :   आजकल के समय में स्मार्टफोन जीवन का एक अहम हिस्सा बन गया है। ज्यादातर लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते है। अगर आप जानना चाहते है कि आपने कितनी देर स्मार्टफोन का इस्तेमाल किया। आज हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे है। आइए जानते है इसके बारे में विस्तार से
 
 
Health Tips For Seniors :  पूरे दिन में आपने कितनी देर किया हैं स्मार्टफोन का यूज, इस तरीके से दिख जाएगा स्क्रीन पर

Dainik Haryana News, Daily Health Tips (New Delhi)  :   स्मार्टफोन हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन गया है। इसकी मदद से लोग अपने किसी दोस्त या रिश्तेदार से बात कर सकते हैं। अपने जरूरी काम जैसे ऑनलाइन बिल पेमेंट, ऑनलाइन टिकट बुक करा सकते हैं। इसके साथ ही म्यूजिक सुनना, वीडियो या मूवी देखने और गेम खेलने के लिए भी इसका इस्तेमाल करते हैं।

Read Also :  Health Tips : इन पांच फलों के सेवन से दूर-दूर तक नहीं फटकेगी बीमारी

कई लोग ज्यादातर समय फोन चलाने में बिता देते हैं। कभी-कभी घंटों तक स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते रहते हैं। ऐसे में अगर आप ये पता लगाना चाहते है कि आपने कितने समय तक स्मार्टफोन का इस्तेमाल किया। स्मार्टफोन के स्क्रीन टाइम को ट्रैक करना यह जानने का एक अच्छा तरीका है कि आप अपने स्मार्टफोन का कितना इस्तेमाल करते हैं। इससे आपको अपने स्मार्टफोन के इस्तेमाल को कम करने और अपने टाइम को मैनेज करने में मदद मिलती है।

एंड्रॉयड स्मार्टफोन में स्क्रीन टाइम ऐसे निकालें

1. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाएं।
2. यहां आप  Digital Wellbeing and parental controls ऑप्शन पर जाएं. अगर आपको यह ऑप्शन नहीं मिलता है तो आप सर्च भी कर सकते हैं. यह गूगल का इन बिल्ट ऐप होता है।
3. यहां आपको अपने स्क्रीन टाइम का पूरा चार्ट मिल जाएगा, जो आपको बताएगा कि आपने दिन में कितने समय अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल किया है।
4. साथ ही यहां आपको इस बात की भी जानकारी मिल जाएगी कि आपने कितनी देर तक किस ऐप को चलाया है।

REAd More :  Eye Health Tips : अगर आंखों में दिख रहें हैं ये लक्षण तो हो सकता है ग्लूकोमा!

आईफोन मे स्क्रीन टाइम ऐसे निकालें

1. अगर आप एप्पल आईफोन का इस्तेमाल करते हैं तो भी अपना स्क्रीन टाइम निकाल सकते हैं।
2. आईफोन पर स्क्रीन टाइम निकालने के आप सेटिंग्स में जाएं।
3. इसके बाद स्क्रीन टाइम सर्च करिए।
4. यहां आपको स्क्रीन टाइम का पूरा चार्ट मिल जाएगा, जो आपको बताएगा कि आपने दिन में कितने समय अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल किया है।